Hindi News

राहु के नक्षत्र में शुक्र का गोचर बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, 1 अगस्त से गोल्डन टाइम शुरू 

Published:
शुक्र राहु के नक्षत्र में एंट्री लेने वाले हैं। कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। हर तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। इस लिस्ट में आप भी शामिल हो सकते हैं। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?
राहु के नक्षत्र में शुक्र का गोचर बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, 1 अगस्त से गोल्डन टाइम शुरू 

अगस्त महीने की पहली तारीख को दैत्यों के गुरु शुक्र (Shukra) अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। शुक्रवार को राहु के नक्षत्र में आर्द्रा में प्रवेश करेंगे। यहाँ पूरे 13 दिन तक विराजमान रहेंगे। इन नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी बार राशियों के जातकों पर पड़ेगा। कई लोगों को इस दौरान फायदा होगा। वहीं कुछ लोगों के लिए समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। आइए जानें शुक्रदेव किन लोगों पर मेहरबान रहेंगे?

आर्द्रा नक्षत्र का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। इसपर माया ग्रह राहु का शासन होता है। यह मिथुन राशि में फैला हुआ है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग विचारशील होते हैं। टेक्नोलॉजी और साइंस के क्षेत्र में रुचि रखते हैं। रिसर्च के क्षेत्र में अच्छा करियर बनाने की क्षमता भी रखते हैं। इनका मन चंचल होता है।

इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ (Shukra Gochar 2025)

सिंह राशि:- सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बना रहेगा। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। घर-परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। इन्वेस्टमेंट पर मुनाफा होगा।

तुला राशि:– तुला राशि के जातकों का भाग्योदय भी असुरों के गुरु शुक्र करने वाले हैं। मेहनत का फल मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता। करियर और कारोबार दोनों में लाभ होगा। कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव भी होंगे।

मिथुन राशि:- शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को धनवान बन सकता है। कारोबार में खूब फायदा होगा। कमाई भी बढ़ सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। हर तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को सही समय पर पूरा कर पाएंगे। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।

1 अगस्त को शुक्र बनाएंगे दुर्लभ संयोग 

नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ-साथ शुक्र अरुण के साथ मिलकर दुर्लभ संयोग का निर्माण भी कर रहे हैं। इस दिन सुबह 4:30 बजे दोनों ग्रह एक-दूसरे के 30 डिग्री पर होंगे। इससे वर्तमान में शुक्र मिथुन और अरुण वृषभ राशि में विराजमान हैं।

अगस्त में शुक्र 3 बार करेंगे नक्षत्र गोचर

अगस्त में शुक्र तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करके कई राशियों के जीवन में हलचल मचाने वाले हैं। पहला नक्षत्र परिवर्तन 1 अगस्त को होगा। वहीं 12 अगस्त को पुनर्वसु नक्षत्र में धन और वैभव के दाता गोचर करेंगे। 23 अगस्त को आखिरी नक्षत्र गोचर होगा, इस दिन शुक्र शनि के नक्षत्र “पुष्य” में एंट्री लेंगे।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी साझा करना है। जो ज्योतिष गणना, मान्यताओं, ग्रंथों, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित हैं। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सटीकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की गारंटी देता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews