Hindi News

शुक्र अस्त बढ़ाएगा इन 3 राशियों की टेंशन, जीवन में आएगा भूचाल, होगा नुकसान, रहें सावधान

Published:
शुक्र के इस चाल से कई राशियों के जीवन में परेशानियाँ बढ़ेगी। करियर में बाधा उत्पन्न हो सकती है। धन खर्च भी बढ़ सकता है। आइए जानें किन लोगों पर शुक्र अस्त का बुरा प्रभाव पड़ेगा?
शुक्र अस्त बढ़ाएगा इन 3 राशियों की टेंशन, जीवन में आएगा भूचाल, होगा नुकसान, रहें सावधान

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह सूर्य के करीब जाता है तो इस स्थिति को ग्रहों का अस्त माना जाता है। शुक्र भी मार्च में अस्त (Shukra Gochar) होने वाले हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा।

19 मार्च को धन और वैभव के दाता शुक्र अस्त होंगे और 23 मार्च 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। कई ऐसी राशियाँ हैं, जिनके लिए यह समय परेशानियों भरा हो सकता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होने से विवाह में समस्याएं उत्पन्न होती है। जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। भौतिक सुख सुविधाओं में कमी आती है। आइए जानें किन लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है-

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र के इस चाल का बुरा प्रभाव पड़ेगा। धन हानि की संभावनाएं हैं। कहीं भी निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर कर लें। मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत भी बिगड़ सकती है। खुद का खास ख्याल रखें।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का अस्त होना शुभ नहीं रहेगा। जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ें बढ़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी कमजोर रहेगा। धन खर्च बढ़ेगा। इनकम में कमी आ सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय अच्छा नहीं रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को इस दौरान नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी योजना शुरू करने से पहले सोच- विचार करें। घर-परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेगी। नौकरी छोड़ने की नौबत भी आ सकती है। बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews