दैत्यों के गुरु शुक्र 21 अगस्त को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। कर्क राशि में गोचर (Shukra Gochar) करके सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित करेंगे। इस राशि के स्वामी मन और शांति के प्रतीक चंद्रमा हैं। शुक्र और चंद्रमा दोनों को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक दूसरे का शत्रु माना जाता है। कई राशियों के 26 दिनों का मुश्किलों होगा। इस दौरान जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
शुक्र एक निर्धारित समय के भीतर अपनी चाल बदलते हैं। कुंडली में इसकी स्थिति मजबूत जीवन को खुशहाल करती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों अनुकूल रहता है। वहीं इसकी कमजोर स्थिति कई समस्याओं का कारण बन सकती है। इसका बुरा प्रभाव पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में देखने को मिलता है। पैसों से की परेशानी भी हो सकती है। आइए जानें शुक्र गोचर से किन लोगों को नुकसान होगा?
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान खुद का खास ख्याल रखने की जरूरत है। करियर में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। अधिक मेहनत की जरूरत पड़ेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों के लिए भी यह समय कुछ खास नहीं रहेगा। कोई भी फैसला सोच विचार कर लें। इस दौरान निवेश करने से बचें। कार्य क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को संतुलित करने में परेशानी हो सकती है। इस दौरान इनकम तो बढ़ेगी, लेकिन खर्च अधिक होगा। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी खटास आ सकती है।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल शुभ नहीं रहेगी। इस दौरान धन खर्च बढ़ सकता है। इनकम में कमी आएगी। सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों का खास ख्याल रखें। अधिक खर्च करने से बचें। हालाँकि करियर के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। भविष्यवाणियों की गारंटी एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं लेता। न ही इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता है। विशेषज्ञों की सलाह जरुर लें।)





