Hindi News

20 जुलाई को शुक्र बदलेंगे चाल, करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, भाग्य देगा साथ, सफलता चूमेगी कदम 

Published:
शुक्र एक निर्धारित समय पर अपनी चाल बदलते हैं। जुलाई में मंगल के नक्षत्र में गोचर करेंगे। कई राशियों का भाग्योदय होगा। हर क्षेत्र में लाभ होगा। आइए जानें दैत्यों के गुरु की यह चाल किन लोगों के लिए लाभकाररी सिद्ध होगी?
20 जुलाई को शुक्र बदलेंगे चाल, करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, भाग्य देगा साथ, सफलता चूमेगी कदम 

शुक्र की चाल सभी मनुष्यों के जीवन पर भी प्रभाव डालती है। किसी के लिए यह सकारात्मक तो किसी के लिए नकारात्मक साबित हो सकती है। 20 जुलाई को असुरों के गुरु शुक्र ग्रहों के सेनापति मंगल के नक्षत्र “मृगशिरा” में प्रवेश (Shukra Gochar 2025) करने जा रहे हैं। यह 27 नक्षत्रों में से एक है। इसका संबंध वृषभ और मिथुन दोनों से होता है।

कई राशियों के शुक्र का नक्षत्र गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। जातकों को हर क्षेत्र में फायदा होगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्य के गुरु होने के बावजूद शुक्र को लग्जरी, प्रेम, ब्यूटी, धन, संपत्ति, समृद्धि, वैवाहिक जीवन इत्यादि का कारक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होने के सुख-सुविधाओं से भरा जीवन होता है। सच्चा प्यार मिलता है। ब्रेक और तलाक की संभावनाएं कम होती है। आइए जानें किन लोगों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन (Venus Nakshastra Transit) शुभ साबित होगा?

मिथुन राशि को होगा धनलाभ 

मिथुन राशि के जातकों को शुक्र मालामाल करने वाले हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में भी मुनाफा बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी फायदा होने वाला है। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। जीवन में खुशहाली आएगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी। अटके हुए काम संपन्न होंगे। घर परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां पूरा कर पाएंगे।

मेष राशि को मिलेगी सफलता 

मेष राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल अनुकूल रहेगी। जीवन के हर क्षेत्र में लाभ ही होगा। धैर्य से किए गए हर काम में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। आप इस दौरान कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। बेरोजगारी दूर होगी। जॉब में बदलाव होने की संभावनाएं हैं, जिससे भविष्य में फायदा ही होगा। प्रमोशन मिल सकता है। वेतन में वृद्धि देखने को मिलेगी।

कन्या राशि का होगा भाग्योदय

कन्या राशि के जातकों की किस्मत शुक्र इस दौरान चमकाने वाले हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। भाग्य का  पूरा साथ मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और भी मजबूत होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

(अस्वीकरण:- इस आलेख का उद्देश्य विभिन्न ज्योतिष पहलुओं से अवगत करवाना है, जो पंचांग, ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सटीकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। भविष्यवाणी की गारंटी भी नहीं देता)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews