Hindi News

चैत्र नवरात्रि पर फूलों और लाइट से सजाए गए माता मंदिर, वैष्णो देवी सहित अन्य मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्तों को माता की भक्ति में डूबा हुआ देखा जाता है। इस दौरान मंदिरों में साज सज्जा भी खूब की जाती है। माता वैष्णो देवी सहित अन्य मंदिर फूलों और रोशनी से सजाए गए हैं।
चैत्र नवरात्रि पर फूलों और लाइट से सजाए गए माता मंदिर, वैष्णो देवी सहित अन्य मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। 9 दिन के इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन दिनों देवी मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। ए से शुरू हुए इस पर्व की तैयारी शुरू हो गई है और सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजा दिया गया है।

माता वैष्णो देवी का धाम भक्तों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। वह यहां अपनी मुरादे लेकर पहुंचते हैं और माता के चरणों में मत्था टेकते हैं। नवरात्रि को लेकर माता वैष्णो देवी का मंदिर भी खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। यहां नौ दिनों तक श्रद्धालुओं को माता के नौ रूपों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

सजाए गए शहर के मंदिर

वैष्णो देवी धाम के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों को भी सजाया गया है। बावे वाली माता मंदिर के कपाट से 4 बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल चुके हैं। भक्तों के भक्ति भाव को देखते हुए पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक साज सज्जा की गई है। पूरा मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है और अलग-अलग किस्म के फूल भी लगाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक करीब 4 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल कर मंदिर को सजाया गया है। हमेशा यही प्रयास किया जाता है कि स्थानीय फूलों से ही माता के दरबार को आकर्षक स्वरूप दिया जा सके। यह 9 दिनों तक निरंतर मंदिर फूलों से सजाया जाएगा और हर दो दिन बाद इसे बदला जाएगा। सुबह 4 बजे से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इसके बाद रात 9 बजे तक दर्शन का सिलसिला चलता रहेगा।

इन मंदिरों में भी साज सज्जा पूरी

इसके अलावा महामाया मंदिर, कौल कंडोली मंदिर और श्री रघुनाथ मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में रंग रोगन और फूलों तथा लाइट से सजावट की गई है। श्रद्धालु अच्छी तरह दर्शन कर सके इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। दुकानदार भी अपनी सजी हुई दुकानों के साथ तैयार है।

श्रद्धालुओं की खरीदी

चैत्र नवरात्रि का पर्व सभी लोग अपने घरों में भी धूमधाम से मनाते हैं। यही वजह रही की शहर के बाजार श्रद्धालुओं से गुलजार नजर आ रहे हैं। माता की चुनरी सहित थाल और अन्य पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हो रही है। भक्त कलश स्थापना का सामान खरीद रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews