Hindi News

1 फरवरी को शुक्र बदलेंगे चाल, शनि के नक्षत्र में करेंगे गोचर, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, चमकेगा भाग्य, होगी धनवर्षा 

Published:
शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों का भाग्योदय करेगा। जातकों को खूब लाभ होगा। सफलता और धनलाभ के योग बनेंगे। आइए जानें किन लोगों के लिए यह नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा?
1 फरवरी को शुक्र बदलेंगे चाल, शनि के नक्षत्र में करेंगे गोचर, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, चमकेगा भाग्य, होगी धनवर्षा 

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को विशेष महत्व दिया जाता है। असुरों के गुरु धन, संपत्ति, प्रेम, कामवासना, भोग-विलास, सौंदर्य इत्यादि के कारक हैं। जब भी अपनी चाल बदलते हैं तो सभी राशियों को प्रभावित करते हैं। कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति के जीवन को खुशियों से भर सकती है। धन-धान्य की कमी भी दूर कर सकती है।

फरवरी महीने की शुरुआत शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Gochar ) से होने वाली है। 1 फरवरी को धन और वैभव के दाता शनि के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में गोचर करने वाले हैं।  इससे किसी को लाभ तो किसी को नुकसान होगा। लिए जाने किन-किन लोगों को इस दौरान फायदा होने वाला है-

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल अनुकूल साबित होगी। जीवन की परेशानियां दूर होगी। प्रमोशन और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कला से जुड़े लोगों को इस दौरान लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। कारोबार में भी मुनाफा होगा। विदेश यात्रा के योग भी बना रहे हैं।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। छात्रों को भी इस दौरान लाभ होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बिजनेस का विस्तार होगा। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews