Hindi News

31 मई को शुक्र करेंगे डबल गोचर, बदलेंगे राशि-नक्षत्र, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मिलेगी सफलता, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Published:
शुक्र मई माह के आखिरी दिन नक्षत्र और राशि दोनों बदलने वाले हैं। इससे कुछ राशियों को खूब लाभ होगा। जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। आइए जानें किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा?
31 मई को शुक्र करेंगे डबल गोचर, बदलेंगे राशि-नक्षत्र, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मिलेगी सफलता, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra Gochar 2025) को बेहद एक खास महत्व दिया जाता है। जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। ऐसे लोगों को कभी धन और संपत्ति की कमी नहीं होती। जीवन में खुशहाली हमेशा बनी रहती है। हर कार्य में सफलता भी मिलती है।

दैत्यों के गुरु शुक्र समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। मई महीने के आखिरी दिन नक्षत्र और राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 31 मई को  शुक्र सुबह 11:42 बजे अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी स्वामी केतु हैं। इसी दिन शुक्र मंगल की राशि मेष में भी प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के डबल गोचर का असर 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। कुछ राशियाँ ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान लाभ ही लाभ होने वाला है। उनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। आइए जानें शुक्र की ये चाल किन राशियों का जीवन बदलेगी?

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। विवाह की बात पक्की होगी। प्रेमियों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में मुनाफा होगा। ससुराल पक्ष की ओर से सहायता मिलेगी।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों को भी इस दौरान लाभ होने वाला है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में मुनाफा होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे।  भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। दोस्तों और रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश जाकर नौकरी करने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार में खुशहाली आएगी

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों को भी शुक्र के नक्षत्र और राशि परिवर्तन से लाभ होगा। भूमि और संपत्ति से जुड़े सारे विवाद खत्म होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे होंगे। नया घर, वाहन और प्रॉपर्टी की खरीददारी हो सकती है। सरकारी नौकरी की इच्छा पूरी हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी इस दौरान फायदा होगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा प्रमोशन मिल सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews