Hindi News

साल 2026 में शुक्र दो बार करेंगे तुला राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा लाभ, बरसेगा पैसा

Published:
Last Updated:
साल 2026 बेहद ही खास होने वाला है। शुक्र दो बार स्वराशि तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। कई राशियों को फायदा होगा। तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानें किन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा?
साल 2026 में शुक्र दो बार करेंगे तुला राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा लाभ, बरसेगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र में असुरों के गुरु शुक्र (Shukra) को वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है। यह ग्रह हर 26 दिन में गोचर करता है। इस साल असुराचार्य दो बार तुला राशि में प्रवेश करेंगे। पहला गोचर 2 सितंबर को होगा। वहीं 22 नवंबर को शुक्र इसी राशि में दोबारा प्रवेश करेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होने से जातकों को सुख -समृद्धि की प्राप्ति होती है। धन और अन्न की कमी भी नहीं सताती। कारोबार में भी मुनाफा होता है। व्यक्तित्व आकर्षक होता है। सौन्दर्य का वरदान मिलता है। इस ग्रह की कमजोर स्थिति पैसे, करियर और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। आइए जानें तुला राशि में शुक्र गोचर (Shukra Gochar) से किन लोगों को लाभ होगा?

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। करियर में तरक्की मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। कोई बड़ी डील मिल सकती है। विदेश जाकर भी काम करने का मौका मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।  परिवार में खुशहाली आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर भी शुक्र के दोनों गोचर से फायदा होने वाला है। नया घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। मेहनत रंग लाएगी। जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर वरदान के समान साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। सेहत को भी फायदा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी समय शुभ रहेगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews