Hindi News

पीएम मोदी के यूट्यूब पर हुए 3 करोड़ सब्सक्राइबर, डोनाल्ड ट्रंप और राहुल गांधी से भी ज्यादा है पॉपुलैरिटी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा कुछ दिनों पहले ही पार किया था। अब यूट्यूब पर उनके 3 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इस रिकॉर्ड के अलावा वो ओर भी कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।
पीएम मोदी के यूट्यूब पर हुए 3 करोड़ सब्सक्राइबर, डोनाल्ड ट्रंप और राहुल गांधी से भी ज्यादा है पॉपुलैरिटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के पीएम और राजनेता नहीं है बल्कि युवाओं के लिए एक ऐसे आइकॉन हैं, जो उन्हें प्रेरणा देते हैं। पीएम मोदी का एक यूट्यूब चैनल है, जहां अक्सर उनकी वीडियो देखने को मिलती है। अब इस चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 3 करोड़ के पास पहुंच गई है।

इतने सब्सक्राइबर के साथ पीएम मोदी की स्थिति इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेताओं के रूप में मजबूत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में प्रधानमंत्री के सब्सक्राइबर की संख्या 7 गुना अधिक है, जो वैश्विक स्तर पर उनकी डिजिटल पहुंच को दर्शाने का काम करती है।

3 करोड़ पार पहुंचे पीएम मोदी के सब्सक्राइबर

प्रधानमंत्री के पास राहुल गांधी की तुलना में तीन गुना ज्यादा और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तुलना में चार गुना ज्यादा सब्सक्राइबर है। इससे यह जाहिर होता है कि वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी की मौजूदगी अन्य भारतीय नेताओं की अपेक्षा काफी मजबूत है। केवल भारत के ही नहीं बल्कि विदेशी नेताओं से भी वह काफी आगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तो उन्होंने पीछे छोड़ ही है इसके अलावा ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सेनारो से भी वह काफी आगे। जेयर कीप फॉलोअर्स की संख्या पीएम मोदी के सब्सक्राइबर्स की तुलना में सिर्फ एक चौथाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री का यूट्यूब चैनल 3 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर के साथ सबसे अधिक फॉलोअर्स वाला चैनल बन गया है। यूट्यूब से पहले प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर भी धमाल मचाया आया था और 10 करोड़ फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था।

कहां है कितने फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ से ज्यादा, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ के पार, एक्स अकाउंट पर 10.62 करोड़, फेसबुक पर 5.40 करोड़ और व्हाट्सएप पर 1.17 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

सबसे लंबे समय तक सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इसके पहले इंदिरा गांधी के नाम ये रिकॉर्ड था जिसे 2025 में पीएम मोदी ने पीछे छोड़ दिया। उन्होंने लगातार तीसरे चुनाव में जीत अपने नाम की थी।

तोड़ा अटल जी का रिकॉर्ड

सबसे लंबे कार्यकाल के इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को तोड़ने का अलावा 24 जुलाई 2025 तक पीएम मोदी ने 4078 दिनों तक पद पर रहकर गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 1962 के बाद वो पहले गैर कांग्रेसी पीएम हैं जिन्होंने 2014, 2019 और 2024 में हुए आम चुनावों में लगातार तीन बार अपनी पार्टी को जीत दिलाई।

मिल चुके हैं ये सम्मान

पीएम मोदी केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले लोगों के बीच भी काफी पॉपुलर हैं। उन्हें फ्रांस, फिजी, पापुआ, रूस, न्यू गिनी जैसे कई देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जा चुका है।

हाल ही में पीएम मोदी को इजराइल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा गया। एक संबंधों को मजबूती देने में उन्होंने जो योगदान दिया है उसके लिए उन्हें स्पीकर ऑफ द नेसेट मैडल सम्मान भी दिया गया है। इसके साथ वो ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्हें फिलिस्तीन और इजराइल से सर्वोच्च नागरिक का सम्मान मिला है।

लिए ये ऐतिहासिक फैसले

प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने तीन तलाक कानून का अंत करने, राम मंदिर निर्माण, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। आर्थिक दृष्टिकोण से उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं को शुरू किया। वैश्विक निवेश और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई नए प्रयास किए। जन धन योजना के जरिए उन्होंने करोड़ों बैंक खाता खोलें। स्वच्छ भारत अभियान में खुद झाड़ू उठाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। आयुष्मान भारत योजना के जरिए जनता तक 5 लाख तक के स्वास्थ्य सुविधा मुफ्त में पहुंचाई। पीएम मोदी की है जिनके डिजिटल इंडिया अभियान की वजह से भारत में कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा मिला।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews