Hindi News

Gold Rate 4 March 2026 : होली पर सोना महंगा हुआ या सस्ता? क्या है 10 ग्राम का भाव, जानिए भोपाल से दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Gold-Silver Rates: ग्लोबल मार्केट में आए बदलाव और डॉलर की मजबूती के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। शादियों के सीजन के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी सोना खरीदने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं आपके शहर का ताजा भाव..
Gold Rate 4 March 2026 : होली पर सोना महंगा हुआ या सस्ता? क्या है 10 ग्राम का भाव, जानिए भोपाल से दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट

__gold latest rate

मार्च का महीना लगता ही सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। अगर आप 4 मार्च 2026 को सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने की सोच रहे हैं तो पहले ताजा भाव चेक कर लीजिए। बुधवार को सोने के दाम में ₹3110 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है वहीं चांदी का भाव ₹10000 प्रति किलो नीचे लुढ़का है। इससे पहले मंगलवार शाम (3 मार्च 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,67,770 और चांदी का भाव ₹2,95,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

  • 10 ग्राम: ₹2,850
  • 100 ग्राम: ₹28,500
  • ₹2,85,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
  • ₹2,95,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,23,530
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,23,230
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,23,380
  • चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,31,100

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,50,950
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा: ₹1,50,850
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,50,800
  • चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै: ₹1,52,000

24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,64,660
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,64,560
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,64,510
  • चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,65,820 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)

18K, 20K, 22K से 24K की शुद्धता कैसे जांचे?

  • 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) पर 999 लिखा होता है। यह सबसे शुद्ध है, लेकिन इससे गहने नहीं बनते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है। ​
  • 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) पर 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें।
  • 20 कैरेट सोने पर 833 (83.3% शुद्धता) लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।
  • 18 कैरेट (75.0% शुद्ध) पर 750 लिखा होता है। अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में इसका उपयोग होता है।
  • ​ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।

सोना खरीदते हैं तो इन बातों का रखें ज्ञान

भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं। IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और ज्वेलरी शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क व HUID (Hallmark Unique Identification) कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो (भारतीय मानक ब्यूरो का आधिकारिक प्रतीक), ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर (एक यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक कोड) और सेंटर मार्क ( लैब टेस्टिंग निशान) होता है।

इन 15 कारणों से प्रभावित हो रहे सोने-चांदी के भाव

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार
  • डॉलर में उतार-चढ़ाव
  • वैश्विक मांग
  • भू-राजनीतिक तनाव
  • केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें
  • शेयर बाजार का प्रदर्शन
  • भारतीय बाजार
  • स्थानीय कारक
  • भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर
  • घरेलू दामों पर USD-INR
  • आयात शुल्क
  • जीएसटी/टीसीएस
  • लोकल मेकिंग चार्ज
  • देश की महंगाई दर
  • त्योहार और शादियों का सीजन भी कीमतों पर असर डालते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews