ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों और कुंडली का बड़ा महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर एक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि बदलता है। मार्च की तरह अप्रैल महीने में ग्रहों का महागोचर होने वाला है। अगले महीने ग्रहों के सेनापति मंगल, ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध और मन के कारक चंद्रमा चाल बदलेंगे।इसके अलावा मायावी ग्रह केतु 20 अप्रैल को मघा नक्षत्र और देवगुरु (बृहस्पति) 20 अप्रैल को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य, शुक्र-सूर्य की युति से शुक्रादित्य, मंगल-सूर्य की युति से मंगलादित्य बनेगा। वहीं शुक्र मालव्य राजयोग भी बनाएंगे। आइए जानते हैं ग्रहों का गोचर और राजयोग किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है..
अप्रैल 2026 में प्रमुख ग्रह गोचर
ये भी पढ़ें
- मंगल गोचर: 2 अप्रैल को मीन राशि में ।
- बुध गोचर: 11 अप्रैल को मीन राशि में और 30 अप्रैल को मेष राशि में।
- सूर्य गोचर: 14 अप्रैल को उच्च राशि मेष में।
- शुक्र गोचर: 19 अप्रैल को वृषभ राशि में गोचर।
- चंद्रमा गोचर: 3 अप्रैल को तुला, 5 अप्रैल को वृश्चिक 8 अप्रैल को धनु, 10 अप्रैल को मकर,13 अप्रैल को कुम्भ, 15 अप्रैल को मीन, 17 अप्रैल को मेष, 19 अप्रैल को वृषभ, 21 अप्रैल को मिथुन, 23 अप्रैल को कर्क, 25 अप्रैल को सिंह, 28 अप्रैल को कन्या और 30 अप्रैल को तुला में गोचर करेंगे।
अप्रैल ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन
- बुध नक्षत्र परिवर्तन: 1 अप्रैल को कुंभ राशि में रहते हुए पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, 13 अप्रैल को उत्तरभाद्रपद नक्षत्र और 22 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- शुक्र नक्षत्र परिवर्तन: 6 अप्रैल को शुक्र भरणी नक्षत्र, 16 अप्रैल को शुक्र कृत्तिका नक्षत्र ,27 अप्रैल को शुक्र रोहिणी नक्षत्र और 24 अप्रैल को मंगल रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
अन्य नक्षत्र परिवर्तन:
- 6 अप्रैल: मंगल उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 17 अप्रैल: शनि उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 20 अप्रैल: केतु मघा नक्षत्र और गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 28 अप्रैल: सूर्य भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
मेष राशि पर प्रभाव
- आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।
- इस अवधि में काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं।
- भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
- जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
- आय में वृद्धि के साथ नए-नए स्रोत मिलने के संकेत हैं।
- लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है।
- नौकरीपेशा को पदोन्नति या नई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
- समाज में मान-सम्मान वृद्धि हो सकती है।
वृषभ राशि पर प्रभाव
- व्यक्तित्व में निखार आएगा।
- आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
- पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं।
- नौकरीपेशा को पदोन्नति (Promotion) और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता हैं।
- भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है।
- अविवाहितों के लिए इस अवधि में विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
- स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।
- संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
कर्क राशि पर प्रभाव
- नौकरी में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं।
- धार्मिक और अध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
- सेहत अच्छी रहने वाली है।
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है।
- भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के प्रबल योग हैं।
- व्यापार में मुनाफे के साथ नया सौदा मिल सकता है।
- लंबे समय से रुके व अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
- बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
- राजनीति, फैशन, सिनेमा और प्रशासनिक सेवाएं से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य वैदिक ज्योतिष मान्यताओं/पंचांग-आधारित गोचर गणना पर तैयार की गई है। व्यक्ति-विशेष पर परिणाम जन्मकुंडली, लग्न और दशा पर निर्भर करते हैं। MP Breaking News किसी भी भविष्यवाणी/दावे की गारंटी नहीं देता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)