15 अगस्त दिन शुक्रवार को वृद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। शुक्रवार का दिन होने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा सभी राशियों पर बरसने वाली है। चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ अनफा योग भी बन रहा है। सिंह सहित पांच राशियों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होने वाला है।
इन राशियों के लोगों को कार्य क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर किसी योजना पर काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आ रही सारी अड़चन दूर हो जाएगी। चलिए आज का राशिफल जान लेते हैं।
ये भी पढ़ें
वृद्धि योग राशिफल (Vriddhi Yoga)
मेष
मेष राशि के लोगों को आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होने वाला है। आपको मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति में वृद्धि होने वाली है। जो लोग कारोबार करते हैं वह कोई नई डील फाइनल करेंगे। धन में वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वृषभ
करियर के मामले में इन लोगों को लाभ की प्राप्ति होने वाली है। शुभ कार्यों में इनका मन लगने वाला है। किसी देवस्थान पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
मिथुन
इन लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मकता से भरा हुआ रहने वाला है। बुद्धि के प्रयोग से किए गए सारे काम सफल होंगे। रचनात्मकता के कामों में आपको रुचि आएगी और आप इन्हें अच्छी तरह से पूरा करेंगे। आपके दिमाग में नई योजनाएं आने वाली है।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा आपको उस जगह से अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह
इन लोगों को आज थोड़ी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी टीम के साथ काम करते हैं तो तनाव उत्पन्न हो सकता है। जो लोग क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं वह अपनी कला से दूसरों को प्रभावित करेंगे। जब आप वरिष्ठों से बात करें तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज भाग्य का भरपूर। साथ मिलने वाला है। आत्मविश्वास के साथ लिए गए सारे निर्णय लाभकारी साबित होंगे। आपके अटके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी।
तुला
इन लोगों की पद प्रतिष्ठा और अधिकार में वृद्धि होगी। समस्याओं का समाधान न मिलने की वजह से मानसिक और अ शांति हो सकती है। यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी वजह से यात्रा स्थगित हो सकती है। धन वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। आप मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे।
वृश्चिक
इन लोगों के लिए आज का दिन ढेर सारा लाभ और सफलता लेकर आ रहा है। परिवार की तरफ से इन्हें पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कामों में सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं। संतान पक्ष से उन्हें शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
धनु
करियर के मामले में आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है। संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपने रोजमर्रा के काम अच्छी तरह से करने की जरूरत है। इन लोगों का आज का दिन शुभ साबित होने वाला है। धन और सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर
मकर राशि लोगों को करियर के मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। कुछ अनावश्यक खर्च आपके सामने आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। नए काम में किया गया इन्वेस्टमेंट आगे चलकर आपको लाभकारी परिणाम देगा।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को तरक्की की प्राप्ति होने वाली है। बुद्धि और विवेक से आप कुछ अच्छा करने में सक्षम होंगे। नया प्रयोग सफल होगा और तरक्की की प्राप्ति होगी। परिजनों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। जरूरी काम से यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन
मीन राशि के लोगों को करियर में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। आपके लंबे समय से रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण लोग आपसी संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति से आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में समय गुजरेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।