MP में 1322 नए कोरोना पॉजिटिव केस, CM ने जताई चिंता, सोमवार को होली पर फैसला

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लॉकडाउन (Lockdown) और नाइट कर्फ्यू  (Night Curfew) के बावजूद मध्य प्रदेश (MP) में हालात चिंताजनक (Coronavirus) हो गए है। शनिवार को 1322 नए कोरोना पॉजिटिव  मिले है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इनमें से 800 से ज्यादा केस तो भोपाल 382, इंदौर में 326 और जबलपुर में 108 में मिले है।वही रतलाम, ग्वालियर और बुरहानपुर में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। अबतक प्रदेश में 2,75,727 लोग संक्रमित हो गए है वही 3906 की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: मुख्य परीक्षा देने से पहले इंदौर में छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के अनुसार, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 24 घंटे में 1300 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले है। शनिवार को 22,980 सैंपलों की जांच में 1322 संक्रमित मिले हैं। इसमें भोपाल (Bhopal) 382, इंदौर (Indore) में 326 और जबलपुर (Jabalpur) में 108 में मिले है, वही 3 की मौत हो गई। इससे पहले शनिवार को 1307 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।

इन आंकड़ों को देखते हुए शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक भोपाल, इंदौर और जबलपुर में टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। सुबह 9 बजे तक दूध लेने के लिए छूट दी गई और अस्पताल (Hospital) और मेडिकल (Medical) छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। दिन के चढ़ते ही पुलिस (MP Police) ने मोर्चा संभाला और सख्ती की गई। सड़कों पर बेवजह घूमते कई लोग पीटे गए और छिंदवाड़ा में भी लोगों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखे।

यह भी पढ़े.. MP के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद का हार्ट अटैक से निधन, पार्टी में शोक लहर

इतना ही नहीं सड़कों को बैरिकेड्स लगाकर रास्ते बंद कर दिया और आने जाने वालों से पूछताछ शुरू कर दी।केवल रेलवे स्टेशन, पीएससी परीक्षा (MPPSC) के छात्रों और एयरपोर्ट के साथ अर्जेंट काम वालों के ही वाहनों को जाने की अनुमति दी गई।इस दौरान सायरन बचाती हुई पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर अनाउंस करती रहीं कि घरों से बाहर ना निकले और लॉकडाउन का पालन करें। दोपहर में यहां पर सख्ती तेज कर दी गई।

सोमवार को होली पर फैसला, 23 को सायरन बजाएगी पुलिस

आज मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि होली (Holi) को लेकर 22 मार्च को क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में फैसला किया जाएगा।  23 मार्च को सुबह 11 बजे और शाम को 7 बजे भी दो मिनट के लिए मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सायरन बजेगा। जो जहाँ है, वहीं दो मिनट खड़े रहकर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का संकल्प लेगा। दुकानदारों से भी अपील करता हूँ कि वे अपनी दुकानों के सामने दूरी रखने के लिए गोले बनाएँ। गोले बनाने मैं भी निकलूंगा।वही उन्होंने कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल (School) बंद रखने के भी संकेत दिए।

MP MP

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews