मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 14 जिलों में लगभग 68 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से 16 नवीन सर्वसुविधायुक्त छात्रावासों के निर्माण को मंजूरी दी है।
प्रत्येक छात्रावास 50 सीटर क्षमता वाला होगा, जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ 29 लाख 99 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। सभी छात्रावासों का निर्माण कार्य आगामी 2 वर्ष यानी 24 माह की समय-सीमा में पूरा किया जाएगा। इन 16 छात्रावासों से प्रदेश के विभिन्न अंचलों के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें
क्या-क्या सुविधाएं होगी
इन आधुनिक छात्रावासों में छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष और कोचिंग कक्ष जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- प्रत्येक छात्रावास भवन का निर्माण मानक अनुसार 1401.20 वर्ग मीटर के बिल्ट-अप एरिया में किया जाएगा।
- आवास और नियमित अध्ययन के लिए मुख्य भवन में 25 आवासीय कक्ष, डाइनिंग हॉल, किचन, स्टोर रूम होगा।
- आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा।
- परिसर में छात्रावास अधीक्षक के लिए आवासीय गृह, चौकीदार कक्ष और 3 यूनिट सुव्यवस्थित शौचालय और स्नानागार का निर्माण होगा।
- छात्रों की डिजिटल शिक्षा के लिए इंटरएक्टिव पैनल और सुरक्षा के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे, पक्की बाउंड्री वॉल और एप्रोच रोड का प्रावधान किया गया है।
- शुद्ध पेयजल के लिए वाटर प्यूरीफायर (RO), निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए इन्वर्टर, सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे।
- जल संरक्षण की दृष्टि से सभी छात्रावासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाएगा।
प्रदेश के 14 जिलों के छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
- सीहोर जिले के आष्टा में उत्कृष्ट बालक छात्रावास और जूनियर बालिका छात्रावास।
- सागर के नरयावली में सीनियर बालक छात्रावास।
- दतिया के सेवड़ा में सीनियर कन्या छात्रावास।
- मऊगंज में सीनियर बालक छात्रावास ।
- उज्जैन के कोठी रोड पर महाविद्यालयीन बालक छात्रावास ।
- बड़वानी में सीनियर बालिका नवीन छात्रावास और महाविद्यालयीन बालिका छात्रावास।
- झाबुआ में सीनियर बालक छात्रावास।
- राजगढ़ के ब्यावरा में सीनियर बालिका छात्रावास।
- रीवा के सिरमौर में जूनियर कन्या छात्रावास।
- टीकमगढ़ के बम्हौरीकला में सीनियर बालिका छात्रावास।
- नीमच के चचैर में सीनियर बालक छात्रावास।
- भोपाल के भदभदा में सीनियर बालक छात्रावास।
- छतरपुर के वारीगढ़ में सीनियर बालिका छात्रावास ।
- ग्वालियर के बनवार में बालिका छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
एक नजर में
- कुल छात्रावास: 16
- कुल लागत: 68 करोड़ 80 लाख रुपयेप्रति
- छात्रावास लागत: 4 करोड़ 29 लाख 99 हजार रुपये
- जिलों की संख्या: 14 जिले
- क्षमता: प्रत्येक में 50 सीटर
- बिल्ट-अप एरिया: 1401.20 वर्ग मीटर
- समय-सीमा: 24 माह / 2 वर्ष में निर्माण पूर्ण
- मुख्य सुविधाएं: 25 आवासीय कक्ष, डाइनिंग हॉल, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, कोचिंग कक्ष, अधीक्षक आवास, चौकीदार कक्षआधुनिक सुविधाएं: स्मार्ट क्लास (इंटरएक्टिव पैनल), CCTV, RO, इन्वर्टर, सोलर वाटर हीटर, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग
- जिले जहां बनेंगे: सीहोर (आष्टा), सागर, दतिया, मऊगंज, उज्जैन, बड़वानी, झाबुआ, राजगढ़, रीवा, टीकमगढ़, नीमच, भोपाल, छतरपुर, ग्वालियर
