
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
बीट: भोपाल, देश, इन्दौर, जबलपुर
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है।
खबरें पढ़ें

Atul Saxena
लेखक
बीट: देश, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं ....
खबरें पढ़ें
Banshika Sharma
कंटेंट राइटर
बीट: भोपाल, इन्दौर, देश, मध्यप्रदेश
मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके।
खबरें पढ़ें
Bhawna Choubey
लेखक
बीट: इन्दौर, रतलाम, मनोरंजन, भोपाल
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है।
खबरें पढ़ें
Diksha Bhanupriy
लेखक
बीट: उज्जैन, शिवपुरी, भोपाल, मध्यप्रदेश
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।
खबरें पढ़ें

Gorav Sarvariya
संवाददाता, आगर मालवा
बीट: आगर मालवा
पांच वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में.
पत्रकारिता के क्षेत्र में पांच वर्षों का अनुभव है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक विषयों पर रिपोर्टिंग, लेखन में दक्षता। डिजिटल मीडिया और प्रिंट पत्रकारिता दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अनुभव
खबरें पढ़ें
Kamlesh Sarda
संवाददाता, नीमच
बीट: नीमच
30 वर्षों से रिपोर्टिंग; दैनिक भास्कर, बंसल न्यूज, पत्रिका और द सूत्र के साथ कार्य.
I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also
खबरें पढ़ें
Manisha Kumari Pandey
लेखक
बीट: जॉब/वेकैंसी, करियर, व्यापार, देश
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"
खबरें पढ़ें
Mohammad Alim Dayer
संवाददाता, अशोक नगर
बीट: अशोक नगर
लगभग 15 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
मैं मोहम्मद अलीम डायर पत्रकार अशोकनगर तहसील मुंगावली निवासी हू पत्रकारिता में मुझे लगभग 15 वर्ष का अनुभव है। में शुरू से ही एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से जुड़ा हु। जिससे मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है।
खबरें पढ़ें

Pooja Khodani
लेखक
बीट: भोपाल, जॉब/वेकैंसी, व्यापार, देश
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर)
खबरें पढ़ें
Prakash Mishra
संवाददाता, डिंडौरी
बीट: डिंडौरी
कलम ही मेरी ताकत और जिम्मेदारी भी मैं हर हाल में इसे निभाऊंगा
खबरें पढ़ें
Pratik Chourdia
CTO और डिजिटल हेड
बीट: देश, मनोरंजन, वायरल, जबलपुर
Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News
खबरें पढ़ें

Rishabh Namdev
लेखक
बीट: इन्दौर, खेल जगत, उज्जैन, जबलपुर
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं।
खबरें पढ़ें
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर
बीट: जीवनशैली, मनोरंजन, मध्यप्रदेश, देश
डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।
खबरें पढ़ें
Satendra Rawat
संवाददाता, दतिया
बीट: दतिया
12 वर्षों से दतिया और ग्वालियर में पत्रकारिता; प्रदेश के क्षेत्रीय चैनलों में कार्य.
विगत 12 सालों से पीताम्बरा माई की नगरी दतिया और ग्वालियर में पत्रकारिता कर रहे हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में रहते हुए काफी महत्वपूर्ण खबरों में सक्रिय रहे. इस दौरान मध्य प्रदेश के प्रमुख रिजनल चैनल्स के साथ ही लोकल चैनल्स में भी रहे.।
खबरें पढ़ें

Shruty Kushwaha
लेखक
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।
खबरें पढ़ेंShyam Dwivedi
लेखक
बीट: इन्दौर, भोपाल, जबलपुर, खेल जगत
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
खबरें पढ़ें
Somesh Upadhyay
संवाददाता, देवास
बीट: देवास
भारतीय मूल्यों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता पसंद करता हूँ। मेरा प्रयास है कि पत्रकारिता के माध्यम से देशहित में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाऊँ, समाज में जागरूकता और राष्ट्रभाव को बढ़ावा दूँ।मेरा मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक विमर्श को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम भी है।
खबरें पढ़ें
