भोपाल। राजधानी भोपाल मेें एक सिर फिरे युवक ने निजी अस्पताल की नर्स पर घर में घुसकर एसिड फैंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी नर्स का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। हमले से पूर्व आरोपी कई बार पीडि़ता के साथ ज्यादती कर चुका था। लड़की के बयानों के आधार पर पुलिस ने बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय पीडि़ता मूलत:विदिशा की निवासी है। फिलहाल वह करोंद क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहती है और विवाहित है। वह करोंद के ही एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत है। वहीं एक मेल नर्स वरूण उर्फ बलराम धाकड़ भी काम करता है। मार्च महीने में पहली बार आरोपी ने युवती के साथ में डरा धमकाकर अस्पताल में बलात्कार किया था। इसके बाद में बदनाम करने की धमकी देकर कई बार पीडि़ता के साथ में ज्यादती की। पिछले दिनों लड़के की मंगेतर को पीडि़ता और आरोपी के बीच संबंध होने का संदेह हुआ। तब उसकी मंगेतर ने फरियादिया से बदसलूकी की। तब पीडि़त युवती ने आरोपी की करतूत के बारे में उसकी मंगेतर को जानकारी दी। जिससे गुस्साए बदमाश ने बीती तीन अगस्त को लड़की के घर में घुसकर उस पर एसिड फैंक दिया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार कर लिया है।
नर्स पर एसिड फैंकने का मामला: टिक-टॉक पर वीडियो देख भड़की थी आरोपी की मंगेतर
Written by:Mp Breaking News
Published:





