MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 जिलों में बारिश-तेज हवा का अलर्ट, 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, 25 जून के बाद होगी मानसून की एंट्री

मध्य प्रदेश में मानसून के पहुंचने में अभी 4-5 दिन और लगेंगे। मौसम विभाग की माने तो 23 जून को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र की ओर आगे बढ़ सकता है और फिर 25 जून के बाद प्रदेश में मानसून के दस्तक दे सकता है।
MP Weather update

मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। चाल सुस्त होने के चलते मानसून के जून अंत यानि 27 जून तक पहुंचने का अनुमान है। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून 15 जून के आसपास मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाता है। हालांकि तब तक सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों (26 जून 2026) तक जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के जिलों में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना जताई है। आगामी चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।

रविवार (21 जून 2026) को रायसेन में सबसे अधिक 61 मिमी बारिश हुई। भोपाल, सतना, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव और सिवनी में भी बारिश दर्ज हुई। भोपाल में 35.3 डिग्री, इंदौर में 37.1 डिग्री, ग्वालियर में 39.7 डिग्री, उज्जैन में 36 डिग्री और जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दतिया में सर्वाधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सोमवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मैहर, अनूपपुर, कटनी, दमोह, सागर, विदिशा और अशोकनगर में बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।
  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, सीहोर, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में गर्मी का असर रह सकता है।
  • नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, उमरिया और डिंडौरी में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

1 से 20 जून के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 48 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 55 में से 45 जिले सामान्य से कम बारिश की श्रेणी में हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 69% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 29% कम बारिश हुई। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में 69 प्रतिशत कम बारिश हुई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में भी 29 प्रतिशत पानी कम गिरा है।
आलीराजपुर में अबतक बारिश नहीं हुई है। वहीं भोपाल में सबसे अधिक करीब 4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews