Hindi News

MP: 10 जुलाई से फिर चलेगी ये ट्रेन, इन ट्रेनों के फेरे बढ़े, इनका रूट बदला, 1 दर्जन रद्द

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP: 10 जुलाई से फिर चलेगी ये ट्रेन, इन ट्रेनों के फेरे बढ़े, इनका रूट बदला, 1 दर्जन रद्द

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए अच्छी खबर है।10 जुलाई से फिर प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन शुरू होने जा रही है।यह महू से कालाकुंड, पातालपानी की सैर करवाएगी। जल्द ही इसके लिए बुकिंग शुरू की जाएगी। इस हैरिटेज ट्रेन का 30 किमी लंबा ट्रैक है।इस ट्रेन में 2 विस्टाडोम AC कोच और 3 नान एसी कोच हैं। कोच को सी-1, सी-2 जबकि नॉन एसी कोच को डी-1, 2, 3 नाम दिया गया है। इसमें एसी चेयर कार का किराया 265 रुपये है, जबकि नान एसी चेयर कार का किराया 20 रुपये प्रति टिकट है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: नदी-नाले उफान पर, 2 सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

इसके अलावा पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत मंदसौर होकर गुजरने वाली 2 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन और भिवानी-बांद्रा टर्मिनस के फेरे बढ़ाए गए हैं।वही गाड़ी संख्या 12143 लोकमान्य टिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर एक्सप्रेस को 10 जुलाई तथा गाड़ी संख्या 12144 सुल्तानपुर-कोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को 12 जुलाई को परिवर्तित मार्ग वाया वीरांगना लक्ष्‌मीबाई-ग्वालियर-भिण्ड-इटावा-कानपुर सेंट्रल से होकर चलेगी।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मानसून की गतिविधियां तेज, इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

इसी तरह 13 जुलाई को गाड़ी संख्या 12943 बलसाड़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को 6 एवं 13 जुलाई, ट्रेन क्रमांक 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को 11 जुलाई, ट्रेन क्रमांक 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 5 एवं 12 जुलाई तथा गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस गुरुवार 7 जुलाई को परिवर्तित मार्ग वाया-वीरांगना लक्ष्‌मीबाई-ग्वालियर-आगरा केंट-टुंडला-इटावा-,कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

  • गाडी संख्या 09067 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस अब 25 जुलाई तक प्रति सोमवार बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। ट्रेन 09068 उदयपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 26 जुलाई तक प्रति मंगलवार उदयपुर सिटी से चलेगी।
  • ट्रेन 09185 मुंबई सेंट्रल-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस 30 जुलाई तक प्रति शनिवार मुंबई सेंट्रल से और ट्रेन 09186 छपरा-मुंबई सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस 31 जुलाई तक प्रति रविवार को छपरा से चलेगी।
  • ट्रेन 09013 ऊधना-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस 26 जुलाई तक प्रति मंगलवार को ऊधना और ट्रेन 09014 बनारस-ऊधना स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 27 जुलाई तक प्रति बुधवार बनारस से चलेगी।
  • ट्रेन 09007 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल एक्सप्रेस 28 जुलाई तक प्रति गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। ट्रेन 09008 भिवानी-बोरीवली स्पेशल एक्सप्रेस 29 जुलाई तक प्रति शुक्रवार भिवानी से चलेगी।
  • ट्रेन 09117 सूरत-सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस 26 अगस्त तक प्रति शुक्रवार सूरत से चलेगी। ट्रेन 09118 सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल एक्सप्रेस 27 अगस्त तक प्रति शनिवार सूबेदारगंज से चलेगी।

ये ट्रेनें रद्द

  • भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस – 07 जुलाई तक
  • एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस –  09 जुलाई तक
  • पुरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस – 07 जुलाई
  • एलटीटी-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस – 10 जुलाई
  • बीकानेर-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस – 10 व 12 जुलाई
  • 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस 8 जुलाई को निरस्त।
  • 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन एक्सप्रेस 11 जुलाई को।
  • 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी एक्सप्रेस 7 और 14 जुलाई।
  • 224667 वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस 6 और 13 जुलाई को
  • 19306 कामाख्या डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 10 जुलाई को
  • 19305 डा. आंबेडकर नगर कामाख्या एक्सप्रेस  7 जुलाई को।
  • गाड़ी संख्या 12103 पुणे-लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 जुलाई को रद्द।
  • गाड़ी संख्या 12104 लखनऊ-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस आज 6 एवं 13 जुलाई को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द।
  • गाड़ी संख्या 11407 पुणे-लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 जुलाई तक।
  • ट्रेन क्रमांक 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 8
  • गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 जुलाई ।
  • ट्रेन क्रमांक 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 8 ।
  • गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 10 जुलाई ।
  • गाड़ी संख्या 09305 डा. अम्बेडकर नगर-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 7 जुलाई
  • गाड़ी संख्या 09306 कामाख्या-डा. अम्बेडकर नगर साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 जुलाई को प्रारंभिक स्टेशन
  •  12 जुलाई को गाड़ी संख्या 16093 चेन्नाई सेंट्रल-लखनऊ एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 16094 लखनऊ जंक्शन-चेन्नाई सेंट्रल एक्सप्रेस को 7 एवं 14 जुलाई
  • गाड़ी संख्या 12408 लखनऊ-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 7 जुलाई को रद्द ।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews