Hindi News

भोपाल के थानों में जब्त वाहनों की नीलामी, लाखों में बिकी गाड़ियां

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
थाने में कई वर्षों से रखे 59 नग वाहन की नीलामी की गई जिसमें कुल 17 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
भोपाल के थानों में जब्त वाहनों की नीलामी, लाखों में बिकी गाड़ियां

Singrauli Jayant Police recovered the 7-year-old kidnapped girl

भोपाल के थानों में लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों को नीलाम किया गया। थाने में 25 पुलिस एक्ट के दी हुई प्रदत्त शक्तियों का उपयोग कर जप्त वाहनों की हुई नीलामी जिससे राज्य शासन को करीबन 17 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

17 लाख के बिके वाहन 

नीलामी से पहले पुलिस उपायुक्त जोन 3 द्वारा कमेटी गठित की गई,  जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3 शालिनी दीक्षित सहायक पुलिस आयुक्त, अनिल बाजपेई एसीपी कोतवाली, सुजीत तिवारी एसीपी हनुमान गंज,  राकेश बघेल थाना प्रभारी कोतवाली काशी राम कुशवाहा एस एच ओ, अजय सोनी एस एच ओ तलैया द्वारा थाना प्रांगण में खुली बोली में नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें थाने में कई वर्षों से रखे 59 नग वाहन की नीलामी की गई जिसमें कुल 17 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलाम किए गए जप्त शुदा वाहनों में  55 मोटरसाइकिल और  03 चार पहिया वाहन रखे हुए थे।

100 लोग हुए शामिल नीलामी में 

नीलामी की यह कार्रवाई थाना कोतवाली के वाहनों की गई। इस नीलामी में करीब 100 लोग भाग लेने पहुंचे। जिनमें से बोली प्रक्रिया में निर्धारित तरीके से नियम अनुसार बोली लगाई गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews