Bank Holidays 2021 : होली से पहले निपटा लें जरुरी काम, 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

bank holiday 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर बैंक (Bank) से संबंधित कोई जरुरी काम है तो होली (Holi 2021) से पहले निपटा लें। 27 मार्च से 4 अप्रैल तक बैंक बंद (Bank holidays) रहने वाले है, ऐसे में आपको कैश की दिक्कत हो सकती है। हालांकि सभी एटीएम (ATM)  चालू रहेंगे, लेकिन जबतक उनमें कैश रहेगा, तबतक ही आप निकाल पाएंगे।

यह भी पढ़े.. दमोह उपचुनाव: राहुल लोधी को टक्कर दे सकता है यह कांग्रेस नेता, नाम का ऐलान जल्द

दरअसल,  27 से 29 मार्च तक लगातार तीन दिन बैंक बंद (Bank Close) रहेंगे। 27 मार्च को माह का चौथा शनिवार, 28 मार्च को रविवार और 29 मार्च को होली पर बैंक बंद रहेंगे, हालांकि 30 और 31 मार्च को बैंक खुलेंगे लेकिन वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन  होने के चलते काम नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़े.. MP में 1322 नए कोरोना पॉजिटिव केस, CM ने जताई चिंता, सोमवार को होली पर फैसला

इसके बाद 1अप्रैल को बैंकों (Bank ) में लेखाबंदी और 2 अप्रेल को गुड फ्राइडे (Good Friday) की वजह से बैंक बंद होंगे। इसके बाद तीन अप्रेल को शनिवार को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन हॉफ डे रहेगा, तो काम नहीं हो पाएगा।वही 4 अप्रैल को रविवार को अवकाश के चलते बैंक नहीं खुलेंगे। नए साल 2021 में पहला मौका है, जब एक साथ इतने दिन बैंक बंद रहेंगे।

27 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक का पूरा शेड्यूल-

  • 27 मार्च 2021- माह का चौथा शनिवार
  • 26 मार्च 2021- रविवार
  • 29 मार्च 2021- होली
  • 30 मार्च 2021-  होली के अवसर पर केवल पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 मार्च 2021- वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन
  • 1 अप्रैल 2021- बैंकों की लेखाबंदी
  • 2 अप्रैल 2021- गुड फ्राइडे
  • 3 अप्रैल 2021- शनिवार हॉफ डे
  • 4अप्रैल 2021- रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews