पन्ना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

पन्ना में रामलीला देखकर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों की तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मौत हो गई। मृतकों में लुहारहाई सरपंच लच्छू गोंड का 20 वर्षीय बेटा सुनील गोंड शामिल है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।
Panna Accident News

पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां ​पहाड़ीखेड़ा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक अनियंत्रित डंपर ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक पहाड़ीखेड़ा में आयोजित रामलीला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पहाड़ीखेड़ा में आयोजित रामलीला देखकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक सहित हवा में उछलकर सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से जा टकराये और गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से डंपर ट्रक लेकर फरार हो गया।

हादसे में दो लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल ही अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मृतकों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं, जो मौत का कारण बनीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि हादसे में लुहारहाई के वर्तमान सरपंच लच्छू गोंड के 20 वर्षीय पुत्र सुनील गोंड और उनके 25 वर्षीय साथी पुन्नू की मौत हुई है। सुनील गोंड की आगामी 25 नवंबर को शादी होने वाली थी। घर में विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, लेकिन एक झटके में सारी खुशियां चीत्कार में बदल गईं। इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
पन्ना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत - MP Breaking News