पन्ना में भैंस चराने जा रहे बुजुर्ग पर बाघ का हमला, वन विभाग ने हाथियों की मदद से शुरू की सर्चिंग

पन्ना में एक बुजुर्ग पर बाघ द्वारा हमला कर दिया गया। वन विभाग ने हाथियों की मदद से गश्त तेज कर दी है। हमले में घायल हुए बुजर्ग का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
Panna

पन्ना जिले के जरधोवा गांव में एक बुजुर्ग पर बाघ द्वारा हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। 60 वर्षीय बुजुर्ग मलखान सिंह राजगौड़ अपनी भैंसों को लेकर जंगल जा रहे थे। इस हमले में बुजुर्ग को पीठ, चेहरे और घुटने पर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे बाघ को भगाकर वृद्ध की जान बचाई।

ग्रामीण इलाके में हिंसक पशु की मौजूदगी देखने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। ये नाराजगी पन्ना टाइगर रिजर्व और वन विभाग को लेकर है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग बहुत ज्यादा लापरवाह है। सूचना दी भी जाती है तो विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है।

अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग

इस मामले में पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर बीरेंद्र कुमार पटेल का कहना है कि जैसे ही सूचना मिली टीम को मौके पर रवाना किया गया। बाघ के हमले में घायल हुए ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग की स्थिति खतरे से बाहर बनी हुई है। वन विभाग द्वारा परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 2 हजार रुपए दिए गए हैं।

जंगल में पहुंचाए गए हाथी

इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने अपनी गश्त तेज कर दी है। हाथियों की टीम को मौके पर रवाना कर दिया है और बाघ की सर्चिंग की जा रही है। विभाग का कहना है कि बाघ को जंगल की तरफ सुरक्षित खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। ये सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि आगे से आबादी वाले इलाके में किसी व्यक्ति को नुकसान ना पहुंचे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
पन्ना में भैंस चराने जा रहे बुजुर्ग पर बाघ का हमला, वन विभाग ने हाथियों की मदद से शुरू की सर्चिंग