भोपाल।
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव (Gopal bhargwa) ने सीएम कमलनाथ(cm kamalnath) के बयान पलटवार किया है।भार्गव का कहना है कि कांग्रेस (congress)के तीन अंग है, एक अंग कह रहा है, मुझे जानकारी नहीं है। कांग्रेस के अंदर का अंतर्विरोध है, जिसे ढकने की कोशिश की जा रही है। दिग्विजय सिंह राज्यसभा जाना चाहते हैं, इसलिए इस तरह की बात कर रहे हैं
मंत्रियों को मिली विधायको की जिम्मेदारी पर गोपाल भार्गव ने कहा कि जो ज्यादा कमाऊ मंत्री हैं, उन्हें ज्यादा विधायकों का टारगेट दिया गया है। वही रामबाई को लेकर गोपाल भार्गव ने कहा कि विधायकों को केंद्र सरकार से कई काम पडते हैं, पर्यावरण के संबंध में रेलवे के संबंध में अन्य संस्थाओं के संबंध में, इसलिए उनका दिल्ली आना जाना लगा रहता है।विधायक का कोई काम होगा, इसलिए गए होंगे, इसका अलग मतलब नहीं निकालना चाहिए।
मंत्री पीसी शर्मा और मंत्री कमलेश्वर पटेल के दावे पर गोपाल भार्गव ने तंज कसते हुए कहा कि इनके पास 5-6 पार्षद नहीं होंगे, विधायकों की बात करते हैं। मैं खुद 8 बार विधायक बना हूं, लेकिन कितनी बड़ी बात नहीं करता।
बता दे कि आज भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए नाथ ने कहा कि बीजेपी (bjp)के नेता डर रहे हैं कि आने वाले समय में उनके पिछले 15 सालों के भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है इसलिए ऐसा कर रहे हैं। कई विधायकों ने मुझसे भी इसकी शिकायत की है। मैं तो विधायकों से कह रहा हूं कि पैसा मिल रहा है तो ले लो। वही कमलनाथ ने दावा किया कि बीजेपी के भी कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।






