भोपाल में भी पुलिस ने ईद के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है। 21 मार्च को ईद-उल-फितर के दौरान ईदगाह पर बडी संख्या में नमाज अदा करने के लिए धार्मिक अनुयायी आते है। ऐसे में व्यवस्था को देखते रखते हुए यातायात डायवर्सन व्यवस्था की गई है जो सुबह 06ः00 बजे से रहेगी।
रहेगी यह व्यवस्था
भोपाल गेट से तरूण पुष्कर होकर ईदगाह, गोलघर से परिबााजार होकर ईदगाह, व्हीआईपी गेस्ट हाॅउस ,टीबी अस्पताल होकर ईदगाह, ईदगाह पेदल व अपने वाहनों से नमाज अदा करने धार्मिक अनुयायी का मार्ग रहेगा। जिनकों नमाज अदा नहीं करनी है ईदगाह के आसपस की कालोनी मे जाना हो वो नजदीकी गलियों से आना-जाना करे। इसी प्रकार तजूल मस्जिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद पर भी नमाज अदा की जावेगी।
बसों और सवारी वाहनों के लिए व्यवस्था
इन्दौर-उज्जैन की तरफ से आने-जाने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैण्ड की ओर न आते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड तक आवागमन कर सकेगी, राजगढ़ (ब्यावरा) की ओर से आने-जाने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैण्ड की ओर न आते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड तक आवागमन कर सकेगी।
रेतघाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल-रायल मार्केट की ओर बीसीएलएल की बसें एवं आम यातायात का आवागमन व्हीआईपी रोड से हो सकेगा। इसी प्रकार लालघाटी कोहेफिजा से इमामी गेट , पीरगेट की ओर बीसीएलएल की बसें एवं आम यातायात का आवागमन व्हीआईपी रोड से हो सकेगा। लालघाटी से रायल मार्केट की ओर, राॅयल मार्केट से मोती मस्जिद की ओर, राॅयल मार्केट से तीन मोहरा, नादारा बसस्टेण्ड की ओर बीसीएलएल, मध्यम और बड़ी बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । नादरा बस स्टैण्ड से लालघाटी की ओर जाने वाली बसें जेपीनगर तिराहे से बेस्ट प्राईज करौंद होकर आवागमन कर सकेंगीसभी प्रकार के लोकपरिवहन, मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहनों का ईदगाह की ओर आने वाले मार्गों पर उपरोक्त समय में आ। आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए कृपया समय से पहले निकले।
पुलिस की अपील
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा 7587602055 पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ये भी पढ़ें
1पुलिस सैलरी पैकेज योजना-बड़वानी और मुरैना में दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता
2रेल्वे साइट पर काम मांगने आए नाबालिग ने चुराया डंपर, GRP भोपाल ने पकड़ा
3खाकी में आध्यात्मिक शांति का संचार: देवास पुलिस ने अपनाया तनाव मुक्त पुलिसिंग का मंत्र
4जयपुर में 21 मार्च को इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश, सीएम डॉ मोहन यादव उद्योगपतियों से करेंगे संवाद