Hindi News

भोपाल-बिजली विभाग के DGM पर रेप का मामला दर्ज

Written by:Harpreet Kaur
Published:
भोपाल-बिजली विभाग के DGM पर रेप का मामला दर्ज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल रेल मंडल के ADRM पर दुष्कर्म के मामलें में अभी आरोपी की गिरफ़्तारी भी नहीं हुई कि और एक अधिकारी पर रेप का मामला सामने आ गया है, यह दूसरा मामला भी प्रदेश की राजधानी भोपाल से है, भोपाल में एक महिला ने बिजली कंपनी के डीजीएम लक्ष्मी नारायण पाटीदार पर रेप का आरोप लगाया है, महिला ने कहा कि वह 2 साल से शादी का झांसा देकर रेप कर रहा है उसे पत्नी की तरह इस अधिकारी ने रखा और लगातार दैहिक शोषण करता रहा लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो DGM ने उसे दुत्कार दिया, अब इस मामले में महिला ने अशोका गार्डन थाने में पाटीदार के खिलाफ शिकायत की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… रेप का आरोपी रेल्वे ADRM फरार- विभाग भी कार्रवाई की तैयारी में

पीड़ित महिला की माने तो DGM पाटीदार ने अपने कई दोस्तों से पत्नी बताकर परिचय करवाया, लेकिन शादी करने की बात वह टालता रहा, परेशान महिला के अनुसार वह जब भी पाटीदार पर शादी का दबाव बनाती, हर बार उसे पाटीदार कोई न कोई परेशानी बताकर कुछ और समय मांग लेता, लेकिन जब महिला को लगने लगा की वह उसका शोषण कर रहा है तो महिला ने 6 मई को उसके आफिस पहुँचकर हंगामा कर दिया, पाटीदार ने भी उससे अभद्रता की और उसे ऑफिस से भगा दिया।  महिला ने आरोपी के साथ-साथ उसके दो अन्य साथियों पर भी आरोप लगाए, पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली और अब तमाम बिंदुओं पर सबूत जुटा रही है। हालांकि राजधानी भोपाल में तीन दिनों में दो बड़े अधिकारियों पर रेप का मामला  दर्ज होने की खबरें सुर्खिया बटोर रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews