भोपाल में आबकारी विभाग की कार्रवाई देखने को मिली। बीती रात यहां कुछ होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में दबिश दी गई। इस दौरान कई जगह से अवैध शराब बरामद की गई है। अपनी इस कार्रवाई में अमले ने 30 से ज्यादा केस बनाए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई में होटलों और ढाबों पर अफरा तफरी की स्थिति देखने को मिली।
आबकारी अमले ने भोपाल इंदौर रोड पर मौजूद रेस्टोरेंट, होटलों और ढाबों पर ये कार्रवाई की है। अचानक पहुंचे अमले को टंकियों में भारी हुई हाथ भट्टी की शराब मौके से मिली है। वहीं एक व्यक्ति को ऑटो में देसी शराब के साथ पकड़ा गया है।
ये भी पढ़ें
मैदान में उतरा आबकारी अमला
इस कार्रवाई को आबकारी उपायुक्त केसी अग्निहोत्री और सहायक आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ के निर्देश पर अंजाम दिया गया। कंट्रोलर वर्षा उइके ने टीम तैयार की, जो रविवार रात मैदान में उतरी। इसके अलावा सहायक जिला आबकारी अधिकारी शेखर लिखार भीम नगर झुग्गी क्षेत्र, सीमा कशीसिया टीला जमालपुर में कार्रवाई करने के लिए पहुंची। इस दौरान के व्यक्ति ऑटो में शराब ले जाता हुआ पकड़ा गया।
यहां हुई कार्रवाई
आबकारी विभाग द्वारा भोपाल इंदौर रोड पर संचालित किया जा रहे होटल पटेल, रौनक, किंग्स, द आर्क, क्लबक बाना और बिग चिल पर ये कार्रवाई की। इसके अलावा एमपी नगर क्षेत्र के दिल्ली दरबार, होटल एवेन्यू, होटल वाइड और अरेरा कॉलोनी के कुसीन कल्चर में कार्रवाई हुई। इस दौरान 30 से ज्यादा प्रकरण बनाए गए।
जब्त की गई शराब
अपनी इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने आबकारी टीम को ग्राम बगोनिया में दी गई दबिश के दौरान 1600 लीटर हाथ भट्टी की शराब और लहान मिला। यहां से राहुल अहिरवार नामक युवक को पकड़ा गया है। इसने पानी की बड़ी बड़ी टंकियों में शराब भर कर रखी थी।
