MP Weather: 27 से 29 अक्टूबर तक तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में फिर बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान का असर

चक्रवाती तूफान का मध्य प्रदेश में भी दिखेगा असर, 28-29 अक्टूबर को पूर्वी एमपी में बारिश का अलर्ट, मंगलवार को भी छाए रहेंगे बादल, दिन में धूप तो रात में बढ़ रही ठंडक
mp Weather :

बंगाल की खाड़ी में बने गहरा अवदाब के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने से मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। 27, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। खास करके 28-29 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के चलते दिन-रात के तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

28-29 अक्टूबर को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को शहडोल, अनूपपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। छतरपुर, सागर, दमोह, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सतना, पन्ना, मैहर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा 29 अक्टूबर को  पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट है। इस दौरान ढाई से आठ इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं सागर, दमोह, टीकमगढ़, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, नीमच, मंदसौर, धार, खरगोन, बुरहानपुर में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

चक्रवातीय तूफान के चलते बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। गहरे अवदाब के क्षेत्र के 27 अक्टूबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। फिर इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने, और तीव्र होकर अति भीषण चक्रवातीय तूफान के रूप में 28 अक्टूबर की सुबह के आसपास आंध्र प्रदेश तट के निकट पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुँचने की संभावना है। इस दौरान 115-125 किमी प्रति घंटे की तूफानी हवाओं के साथ अति भीषण चक्रवातीय तूफान के रूप में बापटला और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यमन तटों को पार करने की अधिक संभावना है। इसके असर से 27 से 29 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में मौसम बदला रहेगा।

इस साल सामान्य से 4 फीसदी कम हुई बारिश

इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 जून से 3 अक्टूबर 2026 यानि 100 दिन मध्य प्रदेश में सक्रिय रहा। प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.3 इंच है लेकिन इस अवधि में 35.8 इंच (95.9%) बारिश हुई। इन आंकड़ों के हिसाब से इस साल प्रदेश में करीब 4% यानि 1.5 इंच बारिश कम हुई। प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो गया लेकिन 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी हिस्से में 4% ज्यादा पानी गिरा, लेकिन पश्चिमी हिस्से में औसत से 12% कम बारिश हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews