सिंहस्थ को लेकर रेलवे अलर्ट, स्टेशन पर लगे 5 हाईटेक कैमरा, भीड़ पर नजर रख अपराधियों की करेंगे पहचान

सिंहस्थ की तैयारी भोपाल में भी चल रही है। यहां रेलवे स्टेशन पर खास एफआरएस तकनीक वाले बुलेट कैमरा लगाए गए हैं। जिनसे भीड़ नियंत्रण करने के साथ साथ अपराधियों पर भी नजर रखी जाएगी।
Bhopal

उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है। अब रेलवे ने भी इसके लिए तैयारी कर ली है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए पांच स्पेशल कैमरा लगाए गए हैं। इन कैमरा के जरिए भीड़ पर नजर रखी जाएगी।

भीड़ को संभालने और अपराधियों को पहचानने के लिए रेलवे द्वारा पांच स्पेशल कैमरा लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों को इन कैमरा के जरिए यह पता चल सकेगा कि किन क्षेत्रों में भीड़ ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में जीआरपीएफ, आरपीएफ और रेलवे के कर्मचारी व्यवस्था संभालेंगे।

भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा

सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से आना जाना करते हैं। रेलवे स्टेशन के अलग-अलग क्षेत्र में भीड़ बढ़ने की तरह सूचना मिलते ही यहां अतिरिक्त जवान भेजे जा सकेंगें। कैमरा पर भीड़ की लाइव स्थिति देखी जा सकेगी। अगर दबाव बढ़ता है या रास्ता बाधित होता है तो तुरंत ही व्यवस्था संभाली जाएगी।

अपराधियों का आएगा अलर्ट

यह सीसीटीवी कैमरा केवल भीड़ नियंत्रण के लिए ही नहीं बल्कि अपराधियों को पकड़ने में भी काम आने वाले हैं। जैसे ही किसी अपराधी का चेहरा पुलिस के रिकॉर्ड से मिलेगा। वैसे ही कंट्रोल रूम में अलर्ट आएगा। इसके लिए इंटीग्रेटेड सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए पांच जगहों पर एफआरएस तकनीक वाले बुलेट कैमरा लगाए गए हैं। चौबीस घंटे यहां बैठे सुरक्षाकर्मी निगरानी करने वाले हैं।

अपराधियों को पकड़ने के लिए इस सिस्टम में पुलिस सुरक्षा एजेंसी से मिले वांछित अपराधी, हिस्ट्री सीटर और संदिग्ध के फोटो दर्ज किए गए हैं। जैसे ही व्यक्ति का चेहरा रिकॉर्ड से मिलेगा तुरंत ही कंट्रोल रूम में अलर्ट पहुंच जाएगा। वहां मौजूद जवान स्कीन पर अपराधी की पहचान कर सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews