Gold Silver Rate 26 October : सोने-चांदी के भाव में बदलाव, जानिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate 26 October 2026: सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम । चांदी की कीमत 1.95 लाख रुपए प्रति किलो। जानिए भोपाल-इंदौर और दिल्ली समेत बड़े शहरों का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव ....
gold silver

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली है। 26 अक्टूबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत बढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,95,982 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1, 41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1,94, 415 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,20,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं बड़े शहरों का 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

  • भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
  • गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 31 हजार 000 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 07 हजार 210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
  • औद्योगिक मांग में उतार-चढ़ाव के चलते चांदी का भाव 2 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 800 रुपये, 22 कैरेट का 1 लाख 30 हजार 900 रुपये और 18 कैरेट का 1 लाख 06 हजार 110 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी करीब 2 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,25,000 रुपये पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,025.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी 54.35 डॉलर प्रति औंस हो गई है। पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता का माहौल है। तनाव बढ़ने की आशंकाओं के कारण कच्चे तेल के दाम ऊंचे स्तरों पर बने हुए हैं। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है।

वैश्विक स्तर पर डॉलर सूचकांक और अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों में बदलाव का असर भी अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट पर पड़ा है।  हालांकि इस दबाव के बावजूद निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 94.98 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। चुंकी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के मूल्य में उतार-चढ़ाव से आयात लागत प्रभावित होती है, जिससे भारत में सोने-चांदी के भाव बदलते हैं।

त्यौहारी सीजन के कारण रिटेल निवेशकों की ओर से सोने-चांदी में भौतिक मांग बनी हुई है। ​बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका-ईरान तनाव और गहराता है, तो बुलियन मार्केट में दोबारा तेजी आ सकती है। फिलहाल मध्य-पूर्व में जारी तनाव और अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेड) का रुख स्पष्ट होने तक सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। लंबी अवधि के निवेशकों को एकमुश्त निवेश के बजाय हर बड़ी गिरावट पर थोड़ी-थोड़ी खरीदारी (SIP मोड) करने की सलाह दी जाती है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
    24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews