
AI Generated Image
प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने कुछ चुनिंदा डेबिट कार्ड और ATM ट्रांजेक्शन से संबंधित बड़ा बदलाव किया है। इसमें सिग्नेचर सिलेक्ट या एक्सक्लूसिव, प्लैटिनम, पीडीसी, गोल्ड, टाइटेनियम रुपे डेबिट कार्ड, क्लासिक, प्लैटिनम सिलेक्ट या एक्सक्लूसिव, वर्ल्ड डिलाइट, वर्ल्ड सिलेक्ट समेत कई कार्डों को शामिल किया गया है। 15 नवंबर 2026 से नए नियम (Debit Card New Rules) लागू होंगे।
इस बात की जानकारी बैंक ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर दी है। बैंक ने कहा कि, “ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने और विभिन्न प्रकार की डेबिट कार्डों पर लेनदेन की सीमाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए एटीएम से नगद निकासी और पॉइंट ऑफ सेल ई-कॉमर्स लेनदेन की सीमाओं में 15 नवंबर से बदलाव किया जाएगा।”
बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है की नई लिमिट उन ग्राहकों पर अपने आप लागू हो जाएंगी, जो अभी अपने डेबिट कार्ड के लिए तय की गई डिफॉल्ट ट्रांजैक्शन लिमिट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिन ग्राहकों ने पहले ही ट्रांजैक्शन लिमिट को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल लिया है, वह अपनी मौजूदा सेटिंग बनाए रख सकते हैं। साथ ही कार्ड के प्रकार के लिए तय की गई अधिकतर लिमिट के दायरे में रहकर अपने लिमिट पर भी बदलाव कर सकते हैं।
रुपे डेबिट कार्ड के लिए पैसे निकाले की लिमिट जानें
रुपे डेबिट कार्ड के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। वर्तमान में एटीएम लिमिट 25000 या 50000 रुपये है। पीओएस और ई-कॉमर्स लिमिट को भी बढ़कर 2 लाख रुपये कर दिया गया है, जो वर्तमान में 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये के बीच है। प्लैटिनम पीडीसी के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट को 1,25,000 रुपये से बढ़ाकर 1,50,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं पोओएस या ई-कॉमर्स लिमिट को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये करने का फैसला किया गया है।
गोल्ड डेबिट का कार्ड के लिमिट एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 कर दी गई है। वहीं टाइटेनियम डेबिट कार्ड के लिए एटीएम लिमिट को 50,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का फैसला बैंक ने लिया है। क्लासिक डेबिट कार्ड के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। प्लैटिनम सिलेक्ट या एक्सक्लूसिव, वर्ल्ड डिलाइट, सिग्नेचर सिलेक्ट/एक्सक्लूसिव, सिग्नेचर पीडीसी/पार्टनर/ केयर के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट को डेढ़ लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। POS और ई-कॉमर्स लिमिट में भी बढ़ोतरी की गई है।
इन कार्ड्स लागू नहीं होगा नियम
माइनर डेबिट कार्ड, ग्रैंड डेबिट कार्ड, पायनियर डेबिट कार्ड, पायनियर प्राइवेट डेबिट कार्ड और सॉलिटेयर डेबिट कार्ड पर यह बदलाव लागू नहीं होगा। कुछ चुनिंदा BIN नंबर से शुरू होने वाले डेबिट कार्ड को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है। नोटिफिकेशन में बताए गए BIN नंबर को छोड़कर अन्य किसी भी रुपये डेबिट कार्ड पर भी नियम प्रभावी नहीं होगा।


