25 अक्टूबर को बंद रहेंगी ये 3 सेवाएं, इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया डाउन टाइम अलर्ट, जानें डिटेल 

HDFC बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी जारी किया है। कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से 25 अक्टूबर को बाधित रहेंगी। जिसकी जानकारी खाताधारकों को होनी चाहिए। ताकि सही समय पर जरूरी काम पूरा किया जा सके। 
HDFC Bank Alert

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। 25 अक्टूबर को NEFT ट्रांजैक्शन समय तीन सेवाएं अस्थाई रूप से अलग-अलग समय पर बाधित रहने वाली हैं।  इस बात की जानकारी बैंक ने एक नोटिफिकेशन के जरिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है।

सभी बैंक समय-समय पर ग्राहकों के लिए बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रखरखाव कार्य करते हैं। जिसकी जानकारी ग्राहकों को पहले ही दे दी जाती है। ताकि सही समय पर जरूरी काम पूरा किया जा सके। बैंक ने रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है। निर्धारित समय के बाद सेवाओं उपलब्ध हो जाएंगी। अन्य सेवाओं पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा।

NEFT लेनदेन में परेशानी होगी 

25 अक्टूबर 1:00 AM से लेकर 5:30 AM तक पूरे 4 घंटे 30 मिनट तक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सर्विस एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर नहीं मिलेगी। जरूरी लेनदेन के लिए ग्राहक यूपीआई, आरटीजीएस इत्यादि सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि एनईएफटी एक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली है, जिसका इस्तेमाल एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। यह सर्विस सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहती है। पैसे भेजने के लिए कोई न्यूनतम  और अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है।

ये दो सेवाओं भी बाधित रहेंगी 

  • 25 अक्टूबर 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब  उपलब्ध नहीं रहेगा।  इस दौरान ग्राहक अपना पोर्टिफिलियों ट्रैक कर पाएंगे और न ही कोई नया इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
  • 25 अक्टूबर 7:00 PM से लेकर 10:00 PM तक पूरे 3 घंटे Wealthfy (रिपोर्ट्स या एनालिटिक्स) की सर्विस भी एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर नहीं मिलेगी। ग्राहकों को पोर्टफोलियो से जुड़ी रिपोर्ट देखने में परेशानी हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews