
हिमाचल प्रदेश में नौकरशाही फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। HPPSC के सचिव बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 24 अक्टूबर को राज्यपाल के नाम से मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने जारी किया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
बैच 2010 के आईएएस अधिकारी डॉ यूनुस को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, SWD और संसदीय मामले पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह सचिव राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क हिमाचल प्रदेश सरकार पद पर कार्यरत हैं। इसी के साथ बैच 2007 के आईएएस अधिकारी आशीष सिंघमार को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी कर दिया गया है।
HRTC के नए प्रबंध निदेशक कौन?
बैच 2016 के आईएएस अधिकारी राहुल कुमार को हिमाचल सड़क परिवहन निगम शिमला के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह बिलासपुर उपायुक्त पद पर कार्यरत है। इसी के साथ आईएएस अधिकारी शिवम प्रताप सिंह प्रताप सिंह को एचआरटीसी प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
बैच 2017 के दो आईएएस अफसरों का तबादला
बैच 2017 की आईएएस अधिकारी निवेदिता नेगी, सचिव, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का तबादला हुआ है। उन्हें उपायुक्त, लाहौल और स्पीति, जिला लाहौल और स्पीति पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं 2017 के आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना, उपायुक्त लाहौल और स्पीति को उपायुक्त, बिलासपुर, जिला बिलासपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
इससे पहले राज्य सरकार 3 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत आईएएस अधिकारी रजत बीटन कॉ विशेष सचिव वित्त पद पर नियुक्त किया था। वहीं 7 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत आईएएस अधिकारी विनय कुमार को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी कॉ मैनेजिंग डायरेक्टर, हिमाचल बैकवर्ड क्लासेस फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन पद की जिम्मेदारी सौंप गई थी।


