
गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार ने एक साथ 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। आनंद समेत तीन जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है, जो 23 अक्टूबर से से लागू है।
आईएएस अधिकारी आलोक पांडे कुमार पांडे, सचिव आदिवासी विकास विभाग सचिवालय गांधीनगर को आयुक्त रिलीफ एंड एक्स ऑफिशियो सेक्रेटरी, राजस्व विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। जीटी पांडे, अतिरिक्त सचिव शिक्षा विभाग को स्थानांतरित करके सूचना निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। गौरंगभाई एच मकवाना प्रबंध निदेशक उत्तर गुजरात विच कंपनी लिमिटेड मेहसाना को प्रबंध निदेशक iNDEXT गांधीनगर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन जिलों में नियुक्त हुए नए कलेक्टर
वाव थराद कलेक्टर पद पर एमजी दावे को नियुक्त किया गया है, जो पहले जिला विकास अधिकारी बनासकांठा पालनपुर पद पर कार्यरत थे। आनंद के नए कलेक्टर उत्सव गौतम होंगे, जो पहले कच्छ- भुज के जिला विकास अधिकारी पद पद कार्यरत थे। मेहसाणा कलेक्टर पद पर कार्यरत एसके प्रजापति को स्थानांतरित करके अतिरिक्त ग्रामीण विकास आयुक्त ग्रामीण विकास आयुक्तालय गांधीनगर पद पर नियुक्त किया गया है। मेहसाना का नया कलेक्टर डॉ हर्षित पृथ्वीराज गोसावी को बनाया गया है। आनंद कलेक्टर पद पर कार्यरत प्रवीण चौधरी की सेवाएं इंडस्ट्रीज एंड माइन्स डिपार्मेंट को मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्पेशल प्रोजेक्ट (धोलेरा SIR और मंडल-बेचारजी एसआईआर) पद पर नियुक्ति के लिए सौंपी गई है।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
- सीसी कोटक, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, सरदार पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अहमदाबाद को स्थानांतरित करके उनकी सेवाएं पंचायत, रूरल हाउसिंग एंड रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को स्पेशल डायरेक्टर, स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट अहमदाबाद पद पर नियुक्ति के लिए सौंपी गई है।
- रामनिवास बुगालिया जिला विकास अधिकारी तापी को स्थानांतरित करके जिला विकास अधिकारी बनासकांठा पालनपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
- अतिराग चैप्लॉट जिला विकास अधिकारी वलसाड को जिला विकास अधिकारी कच्छ भुज पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सचिन कुमार कुमार को सचिव (लॉ एंड ऑर्डर) गृह विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
- प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर ट्राइबल एरिया सप्लाई महीसागर को जिला विकास अधिकारी वलसाड पद पर भेजा गया है।
- महेश कुमार मौर्य, प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर ट्राइबल एरिया सप्लाई सोनगढ़ जिला तापी को स्थानांतरित करके जिला विकास अधिकारी अमरेली पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- स्वप्निल महादेव सिसली, प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर ट्राइबल एरिया सप्लाइड वलसाड जिला नवसारी को स्थानांतरित करके जिला विकास अधिकारी तापी पद पर नियुक्त किया गया है।
- बी. एन पटेल को की सेवाएं स्पोर्ट्स, यूथ एंड कल्चरल एक्टिविटीज डिपार्मेंट को डायरेक्टर जनरल, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ गुजरात गांधीनगर पद पर नियुक्ति के लिए सौंपी गई है।
- ओमकार राजेंद्र शिंदे को जिला विकास अधिकारी छोटा उदयपुर पद पर नियुक्त किया गया है।

