इंदौर क्राइम ब्रांच ने खोज निकाले करीब 20 लाख रुपये के 112 गुम हुए मोबाइल, असली मालिकों को सौंपे

इंदौर क्राइम ब्रांच ने तकनीकी मदद से गुम हुये 112 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाये। जिनकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
Indore News

इंदौर: मध्यप्रदेश की इंदौर पुलिस की शिकायती शाखा ने कार्रवाई करते हुये गुम हुये 112 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। पुलिस ने दर्ज शिकायतों के आधार पर इन मोबाइलों के सही मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस सौंप दिया। बरामद किये गये मोबाइल फोन में कई कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। पुलिस द्वारा लौटाये गये 112 मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने सिटीजन ऐप पर दर्ज शिकायतों के बाद गुम हुये मोबाइल फोन की तकनीक की मदद से तलाश की। पुलिस ने शनिवार को बरामद किये गये मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। इस दौरान डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए मोबाइल तलाशने और उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है।

पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सिटीजन ऐप पर दर्ज शिकायतों के आधार पर विभाग की तकनीकी शाखा द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश की जाती है। पिछले एक से डेढ़ महीने में तलाश किये गये 112 मोबाइल बरामद किये गये हैं। जिसमें कई कंपनियों के मोबाइल फोन शामिल हैं। इन सभी मोबाइलों को उनके धारकों को वापस सौंप दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल मालिकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 1 जनवरी से अब तक लौटाए 1045 मोबाइल

डीसीपी ने यह भी बताया कि 1 जनवरी 2026 से लेकर अब तक कुल 1045 मोबाइल फोन लौआये जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि.. जिन मोबाइल फोन का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया गया था, उन्हें संबंधित थानों को भेजकर प्रकरण दर्ज कराये गये हैं। इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि.. क्राइम ब्रांच यूनिट पोर्टल के माध्यम से गुम हुये मोबाइल फोन की लगातार तलाश की जाती है। पुलिस का प्रयास रहता है कि शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों के मोबाइल फोन जल्द से जल्द तलाश कर उन्हें सही मालिकों को वापस सौंपे जा सकें।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews