सीहोर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, 2 युवक गंभीर घायल

सीहोर में कार और बाइक की जोरदार टक्कर देखने को मिली। घटना में बाइक सवार दो युवक घायल है, जिन्हें गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। यहां इनका इलाज किया जा रहा है।
Sehore

सीहोर में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इनकी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई। वहीं बाइक पर सवार दो लोग भी इस हादसे में घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ये घटना सीहोर रोड पर स्थित खजुरिया और पारवा रोड के बीच हुई है। कार बुरी तरह से जलकर खाक हो गई है। चालक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बाइक सवार घायल, कार में आग

जानकारी के मुताबिक बाइक को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार कार, दोपहिया वाहन को दूर तक घसीटते हुए ले गई। इसी दौरान कार और बाइक ने आग पकड़ ली। इस घटना में बाइक सवार विमल और रफीक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी लगने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया। सुबह तक बाइक भी इसी कार के नीचे दबी रही। हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। कार से नंबर प्लेट गायब है और चालक भी मौके से फरार है। अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

घायल भोपाल रेफर

दोनों घायलों को मौके से अस्पताल पहुंचाने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि दोनों की हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए भोपाल रेफर किया गया। दोनों का इलाज लगातार चल रहा हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews