भोपाल मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार, 17 अगस्त से भोपाल मेट्रो की नई समय-सारणी लागू कर दी गई है, जिसके तहत यात्रियों को अब हर 15 मिनट में मेट्रो ट्रेन मिलेगी। इसके अलावा पीक-नॉन पीक के लिए अलग अंतराल नहीं रहेगा।
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) की नई समय सारणी के अनुसार, सोमवार से शनिवार तक दोनों दिशाओं में 62 फेरे होंगे, जबकि रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन मेट्रो सेवा एक घंटे ज्यादा चलेगी। सुबह के समय यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए शुरुआत का समय सुबह 11:30 बजे किया गया है और ट्रेनों के बीच का वेटिंग टाइम घटाकर पूरे दिन 15 मिनट कर दिया गया है।
Bhopal Metro Train New Timetable:
- सोमवार से शनिवार (कुल 62 फेरे)
- समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
- पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे, एम्स (AIIMS) से दोपहर 12:00 बजे
- अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से शाम 7:00 बजे और एम्स (AIIMS) से शाम 7:30 बजे
रविवार और सार्वजनिक अवकाश (कुल 70 फेरे)
- समय: सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक
- पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे, एम्स (AIIMS) से दोपहर 12:00 बजे
- अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से रात 8:00 बजे, एम्स (AIIMS) से रात 8:30 बजे






