Hindi News

भोपाल- छुट्टी के दिन भी 03 घंटे संचालित होगी OPD, मरीजों को न हो परेशानी, CMHO ने जारी किए निर्देश

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने 8 जून रविवार को ओपीडी में नियमित दिवसों की भांति सभी सेवाएं देने का आदेश जारी किया है।
भोपाल- छुट्टी के दिन भी 03 घंटे संचालित होगी OPD, मरीजों को न हो परेशानी, CMHO ने जारी किए निर्देश

शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में रविवार 08 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ओपीडी संचालित होगी। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने 8 जून रविवार को ओपीडी में नियमित दिवसों की भांति सभी सेवाएं देने का आदेश जारी किया है।

सराहनीय पहल 

दो दिवस निरंतर अवकाश होने की स्थिति में द्वितीय अवकाश के दिन ओपीडी संचालित किए जाने के संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश दिए गए हैं। 7 जून को इदज्जुहा और 8 को रविवार का अवकाश है।

मरीजों को न हो असुविधा 

लगातार दो दिन के अवकाश होने के कारण मरीजों को उपचार लेने में असुविधा न हो, इसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा 3 घंटे की ओपीडी संचालित रखने के निर्देश दिए जारी किए गए हैं। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी ड्यूटी पर उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !