राजधानी भोपाल में देर रात एक पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आई-20 कार में सवार कुछ युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना में एक कर्मचारी को चोटें आई हैं, जबकि पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
पेट्रोल पंप प्रबंधन का आरोप है कि बदमाश लूट की नीयत से वहां पहुंचे थे। घटना के बाद तुरंत डायल-112 पर सूचना दी गई, लेकिन प्रबंधन का कहना है कि उन्हें जवाब मिला कि पुलिस सुबह पहुंचेगी। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
देर रात आई-20 कार से पहुंचे बदमाश
जानकारी के अनुसार, रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आई-20 कार में सवार कुछ युवक नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर पहुंचे। शुरुआत में उनकी कर्मचारियों से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया।
पेट्रोल पंप प्रबंधन ने लगाया लूट की नीयत से आने का आरोप
पेट्रोल पंप प्रबंधन का कहना है कि बदमाशों का इरादा लूटपाट करना था। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

घटना के तुरंत बाद मैनेजर ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। प्रबंधन का आरोप है कि तत्काल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आई-20 कार और कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस अब इन्हीं फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश करने में जुटी है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डघटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्योंिंग भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के आने और जाने का रास्ता पता चल सके।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना केवल मारपीट की थी या इसके पीछे लूट की कोशिश भी शामिल थी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






