MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए शुरू की हेल्पलाइन सेवा, इन शिकायतों का होगा समाधान

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर एक विशेष शिकायत निवारण सेवा शुरू की है, जहाँ कॉल करते ही तकनीकी टीम प्राथमिकता के आधार पर समस्या का तुरंत निपटारा करेगी।
Smart Meter Scheme

demo pic

क्या आपके घर में स्मार्ट मीटर लगा है और आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी है तो यह खबर आपके काम की है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के जिलों में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

कंपनी ने उपभोक्ताओं को दफ्तरों की भागदौड़ से बचाने के लिए हेल्पलाइन सेवा 1912 की शुरुआत की है। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए सीधे इस नंबर पर संपर्क कर निराकरण करा सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करते ही तकनीकी टीम प्राथमिकता के आधार पर समस्या का तुरंत निपटारा करेगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया है कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं, सटीक बिलिंग और ऊर्जा दक्षता में सुधार हो रहा है। स्मार्ट मीटर लगाने का काम समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कंपनी की टीमें लगातार कार्य में जुटी हुई हैं। यदि किसी उपभोक्ता को मीटर की कार्यप्रणाली, बिलिंग या इंस्टॉलेशन को लेकर कोई भी शंका या समस्या है, तो वे बिना किसी झिझक के टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं। कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज होते ही संबंधित तकनीकी टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा

इन शिकायतों का होगा निराकरण

  1. स्मार्ट मीटर का अनुचित तरीके से इंस्टॉलेशन होना।
  2. स्मार्ट मीटर का जल जाना।
  3. डिस्प्ले बंद होना या मीटर का क्षतिग्रस्त होना।
  4. मासिक बिजली बिल का जनरेट न होना।
  5. गलत बिल जनरेशन की समस्या।
  6. बिल में एक्सपोर्ट यूनिट्स का गलत दर्ज होना।
  7. मीटर की तेज रिकॉर्डिंग के कारण बिजली का अधिक बिल आने संबंधी शिकायत।
  8. ‘उपाय’ (Upay) ऐप में स्मार्ट मीटर का डाटा गलत दिखना या प्रदर्शित न होना।
  9. बिजली बिल में मीटर का गलत सीरियल नंबर अंकित होना।
  10. नए स्मार्ट मीटर की स्थापना के समय प्रारंभिक (शुरुआती) रीडिंग में विसंगति होना।
  11. सोलर/नेट मीटर में परिवर्तित न होना, बिल भुगतान करने के बाद भी बिजली का रीकनेक्शन न किया जाना।
  12. नए स्मार्ट मीटर की स्थापना के समय पुराने मीटर की आखिरी रीडिंग गलत दर्ज होना ।
  13. चेक मीटर लगाने का अनुरोध करना या अनुरोध के बावजूद चेक मीटर इंस्टॉल न होने संबंधी शिकायतों का निराकरण करा सकेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews