भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में एक अगवा बच्चे को रहवासियों ने समय रहते ढूंढ लिया। सोमवार दोपहर सीहोर जिले के सोनकच्छ क्षेत्र से ये बच्चा गायब हुआ था। बच्चे को अगवा करने वाले उसे बस से ले जा रहे थे लेकिन इस बात की खबर स्थानीय लोगों को लग गई। इसके बाद उन्होने परवलिया थाना क्षेत्र के अंदर बस रोक ली और बच्चा चोर को बच्चे के साथ पकड़ लिया। बाद में लोग बच्चा चोर को लेकर थाने पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद सैंकड़ों लोगों ने थाने को घेर लिया और हंगामा करने लगे। ये लोग इस घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने के सामने नारेबाज़ी कर अपना रोष ज़ाहिर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगवा बच्चे को आरोपी के साथ पकड़ा, गुस्साई भीड़ ने किया थाने का घेराव
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






