MP News : सीएम डॉ मोहन यादव की घोषणा, प्रदेश में खुलेंगे 400 नये सांदीपनी विद्यालय, अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 400 ने सांदीपनी विद्यालय खोलने की घोषणा की है उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार नई नियुक्तियों की भी घोषणा की है ।
CM Dr. Mohan Yadav Compassionate appointment letter

CM Dr. Mohan Yadav Compassionate appointment letter

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनुकंपा नियुक्ति के पात्र परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा समय पर अनुकम्पा नियुक्ति मिलने से परिवारों को आर्थिक संबल और भविष्य के प्रति नई आशा मिलती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूली शिक्षा विभाग की प्रगति की प्रशंसा करते हुए प्रदेश में 400 नये सांदीपनी विद्यालय खोले जाने की घोषणा की।

स्कूल शिक्षा विभाग ने उनके यहाँ कार्यरत रहे 954  शासकीय सेवकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है, विभाग ने एक कार्यक्रम आयोजित कर ये नियुक्ति पत्र प्रदान किये , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक रूप से 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।  डॉ यादव ने इस अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समय पर अनुकम्पा नियुक्ति मिलने से परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है 

डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश में कार्य संस्कृति बदली है और नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्णय से 954 परिवारों में नई आशा और उम्मीद जगी है। विभाग के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने और उनके सपनों को साकार करने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा समय पर अनुकम्पा नियुक्ति मिलने से परिवारों को आर्थिक संबल और भविष्य के प्रति नई आशा मिलती है।

स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार नई नियुक्तियां होंगी  

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे विद्यालयों की प्रगति अद्भुत हैं उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में सांदीपनी 369 संदीपनी विद्यालय चल रहे है उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्दी ही 400 नए सांदीपनी विद्यालय खोलने जा रही है इसे मंजूरी दी गई है इसमें से 200 सांदीपनी विद्यालय ट्राइबल क्षेत्र में होंगे। उन्होंने कहा इन विद्यालयों में नए भवन होंगे नई व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा हमने प्रदेश में पिछले दिनों 85 हजार नई नियुक्ति दी है उसमें से 15 हजार स्कूल शिक्षा विभाग की है, सीएम ने घोषणा की कि हम जल्दी ही स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार नई नियुक्तियां निकालने वाले हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews