Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक का 21 अक्टूबर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate 21 October 2026: सोने-चांदी में आई गिरावट, बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम । चांदी की कीमत 2.09 लाख रुपए प्रति किलो। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में क्या चल रहा है 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव....
gold silver rate

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच बीचमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। 21 अक्टूबर को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरावट के बाद 1,46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, वहीं चांदी 2,09,705 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुई ।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.20 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। अगर आप बुधवार को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं भोपाल, दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में क्या चल रहा है 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 46 हजार 130 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 33 हजार 950 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 09 हजार 610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। त्योहारी मांग के चलते चांदी का भाव 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 46 हजार 230 रुपये, 22 कैरेट का 1 लाख 34 हजार 050 रुपये और 18 कैरेट का 1 लाख 09 हजार 710 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी करीब 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,35,000 रुपये पहुंच गई है।

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई रिस्क के कारण कच्चा तेल उछलकर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। मजबूत अमेरिकी डॉलर इंडेक्स करीब 101.8 के आसपास टिका हुआ है। डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पर दबाव है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,139.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 57.88 डॉलर प्रति औंस हो गई। फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं। चुंकी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर भी देखने को मिलता है। हालांकि, घरेलू बाजार में नवरात्रि के बाद त्योहारी और शादी सीजन की ज्वैलरी मांग मजबूत बनी है, जो कीमतों को सहारा दे रही है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चे तेल में तेजी से महंगाई का दबाव बना रहेगा, इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। निवेशकों को सोने में एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय SIP के जरिए या टुकड़ों में खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
    24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews