Hindi News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया आयुर्वेद पर्व-2025 का शुभारंभ, उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने सहित कई बड़ी घोषणाएं

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लोग कहते हैं कि आयुर्वेद की दवाई असर करने में समय लेती है, लेकिन मुझपर तो जल्दी असर कर गई। पहले मैं शिक्षा मंत्री था और अब मुख्यमंत्री हूं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सौ वर्ष की आयु देने में सक्षम है और आयु के हर पड़ाव में हमारी मदद करता है। सीएम ने कहा कि भारत में आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा रही है और आज पीएम मोदी इसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में एक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। 
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया आयुर्वेद पर्व-2025 का शुभारंभ, उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने सहित कई बड़ी घोषणाएं

CM Dr. Mohan Yadav inaugurated The Ayurveda Parv 2025 : सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद पर्व-2025 अन्तर्गत राष्ट्रीय सेमिनार एवं आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्रत्यक्ष अनुभव और प्रयोग से अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता है। जिस धरती पर हम जन्म लेते हैं, जीवन जीते हैं और जहां हमारे शरीर में व्याधियां उत्पन्न होती हैं, उसी धरती पर परमात्मा ने उनके उपचार के लिए औषधियां भी प्रदान की हैं। यही आयुर्वेद की अद्भुत विशेषता है। इस अवसर पर उन्होंने उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने सहित की महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद हमारी भारतीय चिकित्सा पद्धति का आधार है। भारतीय आयुर्वेद की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान काल में भी स्वस्थ जीवन एवं रोगों के उपचार में यह अत्यंत प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अपने नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुर्वेद जैसी पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणालियों को लगातार बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने किया आयुर्वेद पर्व का शुभारंभ

सीएम डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में आयुर्वेद पर्व-2025, राष्ट्रीय सेमीनार और आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वह पवित्र भूमि है, जो वर्ष 2028 में एक बार फिर से सनातन संस्कृति के ध्वजवाहकों और हमारी परंपराओं में आस्था रखने वालों को संगठित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारी में जुटी हुई है और मैं आप सभी को इस महापर्व में सहभागी बनने के लिए सादर आमंत्रित करता हूं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की ये बड़ी घोषणाएं 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हमारे यहां आयुर्वेदिक कॉलेजों की स्थापना की अपार संभावनाएं हैं। हमारी सरकार ने यह संकल्प लिया कि राज्य में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इसी के साथ सीएम ने कहा कि घोषणा की कि ‘उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोला जाएगा। आने वाले समय में क्लिनिक और नर्सिंग होम पंजीयन का काम आयुष विभाग को दिया जाएगा। आयुर्वेदिक चिकित्सकों की रिटायरमेंट आयु 65 वर्ष की जाएगी। अब मध्यप्रदेश में एलोपैथिक चिकित्सा की तरह ही यूनानी चिकित्सा की पढ़ाई भी हिन्दी में होगी।’

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews