MP Breaking News

सीएम मोहन ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, बोले-महाकाल लोक के कारण बढ़े 20 गुना श्रद्धालु

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व आज धर्मपत्नी के साथ देवभूमि द्वारका की पुण्य धरा पर भगवान श्री द्वारकाधीश जी के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सदैव मध्यप्रदेश पर बनी रहे।
सीएम मोहन ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, बोले-महाकाल लोक के कारण बढ़े 20 गुना श्रद्धालु

जन्माष्टमी से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज, 3 सितंबर को गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन -पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर उन्होंनैे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं जगत कल्याण की कामना की। इसके अलावा उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही धार्मिक पर्यटन के विकास का विस्तार का जिक्र करते हुए उज्जैन के महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उदाहरण दिया।

इस मौके पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं आज द्वारका आया हूं। धार्मिक पर्यटन के मद्देनजर द्वारका आया हूं। द्वारकाधीश मंदिर चार धामों में से एक प्रमुख तीर्थ है। हमारे चार शंकराचार्यों के चार पीठों में से ये एक है। जन्माष्टमी से पहले भगवान द्वारकाधीश के दर्शन का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं सभी को जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। गोपाल कृष्ण की कृपा हम पर बनी रहे।

 महाकाल लोक की वजह से उज्जैन में 20 गुना बढ़ गए श्रद्धालु

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में धार्मिक पर्यटन का तेजी से विकास हो रहा है। मध्यप्रदेश सरकार भी धार्मिक पर्यटन के विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुगम यातायात, ठहरने, सुरक्षा और आवश्यक अधोसंरचना का तेजी से विकास किया जा रहा है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है। आज की स्थिति में 10 करोड़ से ज्यादा दर्शनार्थी उज्जैन आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार्मिक स्थानों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जो महाकाल लोक और बनारस में प्रयोग किया है, वह अद्भुत है। हमारी राज्य सरकार भी उसी दिशा में काम कर रही है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिली है।  हमारे सभी देव स्थानों पर भी सुव्यवस्था स्थापित करने, यात्रियों के लिए सुगम आगमन, उनके रहने की व्यवस्था और सभी जरूरी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन व्यवस्थाओं को देखने के लिए भी मैं द्वारका भी आया हूं। सनातन संस्कृति का गौरवशाली अतीत फिर गौरवांवित हो रहा है। राज्य सरकारें अपने-अपने देव स्थलों पर काम कर रही हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
सीएम मोहन ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, बोले-महाकाल लोक के कारण बढ़े 20 गुना श्रद्धालु - MP Breaking News