MP Breaking News

जल्द खत्म होगा 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों का 39वीं किस्त को लेकर इंतजार, रक्षाबंधन से पहले खाते में आएंगे पैसे

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों को 39वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं।
ladli behna yojana

मोहन सरकार ने 22 लाख 20 हजार से अधिक बहनों के खातों में अप्रैल और मई 2026 की गैस सिलेंडर रिफिल की राशि जारी कर दी है लेकिन मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1 करोड़ 25 लाख बहनों को 39वीं किस्त के 1500 रुपए का इंतजार है।

आमतौर पर हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच डीबीटी (DBT) के माध्यम से योजना की किस्त जारी कर दी जाती है लेकिन अबतक (16 अगस्त 2026) किस्त जारी नहीं हुई है। संभावना जताई जा रही है रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में भेजे जा सकते हैं।

कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि हर बार की तरह इस बार रक्षाबंधन के शगुन के रूप में सामान्य राशि के अतिरिक्त 250 रुपए जोड़कर कुल 1750 महिलाओं के खातों में भेजे जा सकते हैं। फिलहाल फाइनल तारीख और अतिरिक्त राशि को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हालांकि 9 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा था कि शीघ्र ही लाड़ली बहना योजना की राशि, बहनों के खातों में जारी होने वाली हैं।

गौरतलब है कि मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरूआत की गई थी। 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया। नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।

योजना की शुरुआत यानी जून 2023 से लेकर जुलाई 2026 तक सरकार द्वारा कुल 38 किश्तों का नियमित अंतरण किया जा चुका है। इसके तहत महिलाओं के खातों में कुल 56 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अगस्त को प्रदेश की लगभग 22 लाख 20 हजार से अधिक बहनों के खातों में अप्रैल और मई 2026 की गैस सिलेंडर रिफिल की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित कर दी। इसके तहत बहनों के खातों में करीब 99 करोड़ रुपये की दो माह की सब्सिडी पहुंचाई गई है।

लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर अपना समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए पूरी जानकारी देख सकती हैं। आइए जानतें हैं प्रक्रिया…

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews