MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

CM डॉ. मोहन यादव से सीधे अपने आइडिया और चुनौतियां साझा करेंगे स्टार्टअप संचालक, भोपाल में जुटेंगे करीब 200 युवा उद्यमी

27 सितंबर को भोपाल में ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद’; प्रदेशभर से करीब 200 स्टार्टअप संचालक होंगे शामिल, नए आइडिया, अनुभव और चुनौतियों पर सीएम से होगी सीधी बात
CM डॉ. मोहन यादव से सीधे अपने आइडिया और चुनौतियां साझा करेंगे स्टार्टअप संचालक

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्टार्टअप संचालकों को अपने नए आइडिया, काम के अनुभव और सामने आ रही चुनौतियां सीधे सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। 27 सितंबर को भोपाल में होने वाले ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद’ में प्रदेशभर से करीब 200 स्टार्टअप संचालक शामिल होंगे।

इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव युवा उद्यमियों से सीधे बातचीत करेंगे। स्टार्टअप संचालक अपने अब तक के सफर और उपलब्धियों के साथ कारोबार आगे बढ़ाने में आ रही परेशानियां और अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

नए आइडिया के साथ स्टार्टअप की चुनौतियों पर भी होगी बात

कार्यक्रम का फोकस केवल सफल स्टार्टअप की कहानी सुनने तक सीमित नहीं रहेगा। नए आइडिया पर बात करने के साथ यह भी जानने की कोशिश होगी कि प्रदेश में स्टार्टअप शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के दौरान युवा उद्यमियों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से स्टार्टअप संचालकों को इस संवाद से जोड़ा जा रहा है। एमएसएमई आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के अधिकारियों से स्थानीय नए उद्यमियों की कार्यक्रम में भागीदारी कराने के लिए कहा है।

‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद’ आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित होगा। एमएसएमई विभाग ने इसमें शामिल होने के इच्छुक स्टार्टअप संचालकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी जारी किया है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
CM डॉ. मोहन यादव से सीधे अपने आइडिया और चुनौतियां साझा करेंगे स्टार्टअप संचालक, भोपाल में जुटेंगे करीब 200 युवा उद्यमी