Hindi News

CM Shivraj ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्मानित किया, सीएम हाउस में दोपहर भोज

Written by:Shruty Kushwaha
Last Updated:
CM Shivraj ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्मानित किया, सीएम हाउस में दोपहर भोज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार को भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद थीं। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्यों और कप्तान का सम्मान किया गया। सीएम ने टीम रो अपने निवास पर दोपहर भोजन पर भी आमंत्रित किया। इससे पहले उन्होने हॉकी टीम के साथ पौधारोपण भी किया।

MP के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए काम की खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया ये आदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में खेल का बढ़िया प्रदर्शन किया है। इन बेटियों ने देश के लोगों का दिल जीत लिया। देश के दिल मध्यप्रदेश में इन्हें सम्मानित कर हम अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं। अगले ओलम्पिक में ये बेटियाँ जरूर गोल्ड मेडल जीत कर आएँगी। उन्होने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की हमारी बेटियों ने आर्थिक कठिनाइयों एवं विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए भी अपने खेल को जारी रखा और देश को गौरवान्वित किया। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है।

सीएम शिवराज मंगलवार दोपहर अपने निवास पर भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान में उनकी तरफ से दिए गए दोपहर भोज के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया। इससे अगली प्रतियोगिताओं में भारतीय महिला हॉकी टीम के और भी अच्छे परफार्मेंस की आशाएँ बढ़ी हैं। उन्होने ने टीम की प्रत्येक सदस्य को सांची के स्तूप की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। साथ ही भारतीय टीम के कोच तुषार खाण्डेकर को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलम्पिक संघ एवं एफ.आई.एच के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग गुलशन बामरा, संचालक खेल श्री रवि गुप्ता, संचालक जनसंपर्क श्री आशुतोष प्रताप सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

भारतीय महिला हॉकी टीम में रानी रामपाल कप्तान, सविता उप कप्तान, दीप ग्रस एक्का उप कप्तान, वंदना कटारिया, पी. सुशीला चानू, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो, मोनिका, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, ई. रजनी, नवनीत कौर, नेहा, लालरेमसियामी, रीना खोखर, उदिता, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी और निशा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में वंदना कटारिया और ई. रजनी मध्यप्रदेश राज्य महिला अकादमी के एसोसिएट मेम्बर रही हैं। इन दोनों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया है। रीना खोखर, मोनिका और पी. सुशीला चानू मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews