Hindi News

फर्जी डिग्री को लेकर UGC सख्त, छात्रों को किया आगाह, अहम नोटिस जारी

Published:
यूजीसी ने फर्जी डिग्री को लेकर छात्रों को चेतावनी दी है। उन्हें एडमिशन के दौरान सावधान रहने को कहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाली यूनिवर्सिटी की जानकारी साझा करने की सलाह भी है।
फर्जी डिग्री को लेकर UGC सख्त, छात्रों को किया आगाह, अहम नोटिस जारी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने फर्जी डिग्री को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम जनता को ऐसे संस्थानों में एडमिशन लेने से मना किया है, जो नियमों का उल्लंघन करते हुए डिग्री प्रदान करते हैं। नोटिस में आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन संस्थाओं द्वारा दी गई डिग्री न तो मान्यता प्राप्त होगी, न ही उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्य के लिए वैध माना जाएगा।

यूजीसी अधिनियम 1956 के तहत संस्थानों को डिग्री या कोर्स ऑफर करने की अनुमति होती है। लेकिन आयोग के संज्ञान में आया है कि ऐसे कई तो संस्थान है, जो बिना मान्यता डिग्री प्रदान कर रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए ऐसे किसी भी संस्थान में एडमिशन लेना करियर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए आयोग ने सभी छात्रों को किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने से पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.ugc.gov.in/ पर उपलब्ध फर्जी विश्वविद्यालय की लिस्ट देखने की सलाह दी है।

छात्रों को यूजीसी ने दी ये सलाह 

यदि कोई विश्वविद्यालय संस्थान यूजीसी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए कोई भी एकेडमी प्रोग्राम ऑफर करता है, तो इसकी जानकारी यूजीसी को देने की सलाह दी गई है। ईमेल mailto:ugcampc@gmail.com स्टूडेंट्स ऐसे संस्थानों की शिकायत कर सकते हैँ। ताकि आयोग इन संस्थाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।

भारत में 30 से अधिक यूनिवर्सिटी फर्जी 

अब तक यूजीसी देशभर के 32 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित कर चुका है। इस सूची में दिल्ली के 12 संस्थान शामिल हैँ। चार यूनिवर्सिटी के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में दो-दो विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान में फेक यूनिवर्सिटी की संख्या केवल एक है।

यहाँ देखें फेक यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट 

6579445_Public-Notice-Fake-University
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews