Hindi News

इस बात से CM शिवराज सिंह चौहान हुए नाराज, IG को दिए यह सख्त निर्देश

Written by:Pooja Khodani
Published:
इस बात से CM शिवराज सिंह चौहान हुए नाराज,  IG को दिए यह सख्त निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने भोपाल नगर (Bhopal) में कुछ स्थानों पर वाहनों की तोड़फोड़ (Demolition Of Vehicles) की घटनाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। सीएम ने पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (IG Bhopal) को निर्देश दिए हैं कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली वाहनों की तोड़फोड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाएं और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।

यह भी पढ़े… MP School: सरकारी स्कूलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अनेक नागरिकों द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई कि उनके वाहनों में कुछ असामाजिक तत्व बार-बार तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। चौहान ने इन घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नागरिकों के पक्ष में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। नागरिकों से इस प्रकार की शिकायतें नहीं आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इन मामलों में सख्त कार्रवाई कर दोषियों को दंडित करने के निर्देश दिए हैं ।

यह भी पढ़े… अब चर्चाओं में अजय विश्नोई का यह Tweet, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से की ये मांग

बता दे कि हाल ही में भोपाल (Bhopal) के जवाहर चौक क्षेत्र के निवासी एक मीडियाकर्मी के घर में घुसकर बदमाशों पोर्च में खड़ी कार, बाइक और दो स्कूटर में आग लगा दी थी। मौके से पेट्रोल की खाली कुप्पी बरामद की गई है।यही नहीं पिछले दिनों इसी इलाके में रहने वाले गृह मंत्री के पीए वीरेंद्र पांडे की कार समेत आधा चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई थी।पिछले महिने भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews