भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना (corona) अपना कहर बरपा रहा है और इसे रोकने के लिए शासन प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। लोगो से लगातार अपील की जा रही है कि वे मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लेकिन अब भी शायद कई लोग इस बात को समझने के लिए तैयार नहीं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) खुद सड़क पर उतरकर अपने हाथ से लोगो को मास्क (mask) पहना रहे हैं और जागरूक कर रहे हैं।
सीएम ने अपने हाथों से लोगों को पहनाया मास्क

ये नजारा देखने को मिला राजधानी के न्यू मार्केट (new market) क्षेत्र में। ये शहर का वो इलाका है जहां हर तरह का बाजार लगता है और यहां बहुत भीड़ रहती है। शनिवार को सीएम अचानक इस इलाके में पहुंचे और जिन्होने मास्क नहीं पहना था, उन्हें खुद अपने हाथों से मास्क पहनना। यहां उन्होने लोगो को समझाईश दी कि अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए मास्क जरूर पहनें और कोरोना गाइडलाइन (corona guideline) का पालन करें।
ये भी देखिये – Corona War: पुलिस ने चलाया रोको टोको अभियान, बिना मास्क पहने युवक से TI ने कराई उठक-बैठक
सीएम ने की ये अपील
सीएम ने ट्वीट (tweet) करके भी जनता से कहा है कि “मैं हाथ जोड़कर सभी से अपील करता हूं कि कोविड 19 को गंभीरता से लें। आप सभी की सुरक्षा के लिए हमने रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन (lockdown) का निर्णय लिया है। हमें पैनिक नहीं करना केवल सावधानी रखनी है। मास्क से पूरा चेहरा ढंका होना चाहिए, केवल नाक के नीचे या दाढ़ी के नीचे नहीं।” सीएम ने खुद दुकानों में और भीड़ के बीच जाकर लोगो को मास्क बांटे और पहनाए भी। उन्होने हाथ जोड़कर सबसे अपील की कि मास्क जरूर पहनें। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है कि हम मास्क लगाएं और वो भी इस तरीके से की नाक और मुंह पूरी तरह कवर हो जाए। कोरोना से बचाव का सबसे आसान तरीका है कि हम मास्क लगाएं और डिस्टेंसिंग रखें।
हाथ जोड़कर सभी से अपील करता हूँ, #COVID19 को गंभीरता से लें! आप सभी की सुरक्षा के लिए हमनें रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन का निर्णय लिया है।
हमें पैनिक नहीं करना, केवल सावधानी रखनी है।
मास्क से पूरा चेहरा ढँका होना चाहिए, नाक के नीचे या दाढ़ी के नीचे नहीं! pic.twitter.com/vYG6yZMFb4
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 20, 2021
#COVID19 से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सही तरीके से मास्क लगाना है।
यदि हम सभी मास्क लगायें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, तो कोविड19 हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।
आज न्यू मार्केट में लोगों को जागरुक करने आया हूं और समस्त प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि मास्क अवश्य लगायें। pic.twitter.com/wCTXKFopjx
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 20, 2021






